खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश और बिजली गिरने के चेतावनी

रायपुर। मानसून सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 24 से 36 घंटे के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और किसी भी प्रकार से बदलाव के संकेत नहीं है। प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक की स्थिति सामान्य से लगभग 11 फीसद बारिश कम हुई है। सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है,वहीं रायपुर में बारिश की स्थिति सामान्य से ज्यादा रही। मौसम विभाग ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है तथा इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है।

इसके प्रभाव से ही मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम और क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत से ही बदल जमकर बरस रहे हैं, बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से आमजन जीवन प्रभावित हुआ हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हैं, इस दैरान राज्य के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई हैं।

मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, यह अलर्ट कल यानी 2 अगस्त की सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए जारी गया हैं, इस दौरान जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, सूरजपुर और रायगढ़ जिले में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गयी हैं, वही सरगुजा, पेंड्रा और बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इस दौरान आंधी तूफ़ान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना हैं, जिसके चलते लोगो से आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलने की अपील की हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 486.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 486.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 31 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1011.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 178.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 337.3 मिमी, बलरामपुर में 326.1 मिमी, जशपुर में 336.8 मिमी, कोरिया में 438.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 419.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 589.0 मिमी, बलौदाबाजार में 437.9 मिमी, गरियाबंद में 500.2 मिमी, महासमुंद में 482.1 मिमी, धमतरी में 564.1 मिमी, बिलासपुर में 455.5 मिमी, मुंगेली में 572.1 मिमी, रायगढ़ में 469.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 391.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 335.5 मिमी, सक्ती में 354.8 मिमी, कोरबा में 430.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 383.8 मिमी, दुर्ग में 422.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 371.6 मिमी, राजनांदगांव में 634.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 699.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 521.5 मिमी, बालोद में 628.4 मिमी, बेमेतरा में   363.8 मिमी, बस्तर में 564.1 मिमी, कोण्डागांव में 407.0 मिमी, कांकेर में 492.1 मिमी, नारायणपुर में 448.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 672.9 मिमी और सुकमा में 825.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

जिले में अब तक 423.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: जिले में 1 जून से 01 अगस्त तक 423.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 605.3 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 205.0 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 421.6 मिमी, तहसील धमधा में 421.3 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 447.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 440.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 01 अगस्त तहसील दुर्ग में 0.0 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 1.3 मिमी, तहसील बोरी में 2.5 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 0.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button