दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ज्यादा ब्याज का झांसा देकर करोड़ो की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन पर चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरो का गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में एस.एस. बिजनेस हब के डायरेक्टर मनोज कुमार साहू द्वारा आम लोगो को लुभावने आफर देकर जमा रकम का अल्प अवधि में ज्यादा ब्याज दिलाने का भरोसा दिलाकर रकम जमा कराया गया था।

समयावधि पूर्ण होने पर ग्राहको द्वारा अपनी रकमआहरण करने कंपनी में जाने पर कंपनी के डायरेक्टर द्वारा रकम वापस न कर अमानत मे ख्यानत करने पर प्रार्थी शैलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 620/2023 धारा 420 भादवि, 4,5,6 चिटफंड अधिनियम, छ.ग. निक्षेपको का संरक्षण अधि. 2005 की धारा 7,10 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में एस.एस. बिजनेस हब का डायरेक्टर मनोज कुमार साहू को रिपोर्ट दर्ज होते ही तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे आज दिनांक 01.08.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सुपेला पुलिस की इस कार्यवाही से निवेशको की रकम मिलने की सम्भावना बढ़ी है। आरोपी द्वारा सैकड़ो निवेशको से करोड़ो रूपये की ठगी करने की जानकारी मिली है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरी. लखेश गंगेश, प्रधान आरक्षक राकेश राय, आरक्षक विकास तिवारी, विवेक सिंह, अजीत सिंह, अजय देवांगन, संतोष राय का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक:- 620/2023
धारा:- 420 भादवि, 4,5,6 चिटफंड अधिनियम, छ.ग. निक्षेपको का संरक्षण अधि. 2005 की धारा 7,10
गिरफ्तार आरोपी:- मनोज कुमार साहू पिता रति लाल साहू उम्र 40 साल निवासी श्री साई कृपा अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन के पास श्री कृपा हनुमान नगर दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button