छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की दी बधाई

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें तथा आपके मार्गदर्शन में प्रदेश सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो।

मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है।

रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया।

दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।

बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया मुख्यमंत्री ने: बगिया शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और बच्चों को केक खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को खूब दुलार किया। इस मौके पर पद्मश्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।

जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने आरती कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

केन्द्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने श्री साय के सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button