दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ भाजपा ने लोकसभा संयोजकों की नियुक्ति की, ब्रजेश बिचपुरिया बने दुर्ग लोकसभा चुनाव में संयोजक

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा “लाभार्थी संपर्क अभियान” की प्रदेश स्तरीय एवं लोकसभा स्तरीय टीम की घोषणा की गई है। जिसमें प्रदेश संयोजक प्रदेश के महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता रामजी भारती को बनाया गया है और उन्होंने पूरे 11 लोकसभा के संयोजक की नियुक्ति की है।

जिसमें दुर्ग लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी भिलाई के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य ब्रजेश बिचपुरिया को संयोजक बनाया गया है ज्ञात हो कि पूर्व में 1996 में ब्रजेश बिचपुरिया ने प्रथम बार दुर्ग लोकसभा से चुनाव लड़ रहे स्वर्गीय ताराचंद साहू का चुनाव संचालन किया था।

उनको प्रचंड मतों से विजय श्री प्राप्त करवाई थी, उसके बाद लगातार 1998,1999, 2004, 2009 के लोकसभा चुनाव में ब्रजेश बिचपुरिया ने चुनाव संचालक के रूप में काम करते हुए लगातार पांच बार लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा को विजयश्री प्राप्त करवाई है उनके इस अनुभव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने भी यह संकल्प लिया है कि पिछली बार दुर्ग लोकसभा ₹392000 वोटो से हमने जीता था और इस बार हम उससे बहुत ज्यादा बहुमत से जीत कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो 400 पार का लक्ष्य है।

उसे सुनिश्चित पूरा करेंगे और 11 की 11 लोकसभा सीट जीतकर उन्हें उपहार स्वरूप भेंट करेंगे और “तीसरी बार” मोदी सरकार बनाकर देश को नरेंद्र मोदी के रूप में तीसरी बार प्रधानमंत्री देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button