दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने चुनाव तारीख बदलने की मांग की

भिलाई। छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने मुख्य चुनाव आयुक्त नईदिल्ली और राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त से छत्तीसगढ़ में होने वाले द्वितीय चरण के चुनाव तारीख (17 नवंबर) को बदलने की मांग की है। 17 नवंबर से आस्था का महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है उस नहाय खाय हैं।

श्री बैठा ने लिखा है की छत्तीसगढ़ में बहुतायत संख्या में उत्तर भारतीय खासतौर से भोजपुरी समाज के लोग छत्तिसगढ़ में निवास करते है जो कि सभी विधान सभाओं में हार जीत का निर्णय तय करते है, सदियों से आस्था का छठ महापर्व का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं जिस दिन चुनाव होने की घोषणा की गई है पूरा भोजपुरिया समाज अपने आप को चुनाव में भागीदार होने से अपने आप को वंचित महसूस कर रहा है।

चुनाव में एक-एक वोट की कीमत होती है जिसको ध्यान में रखते हुए हम सभी छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के प्रदेश के समस्त सदस्य आपसे निवेदन करते हैं कि इस तिथि को 17 नवंबर के पहले या 20 नवंबर के बाद की तारीख तय की जाए ताकि सभी लोग वोट दे सकें इसके लिए समस्त छत्तीसगढ़ के भोजपुरिया समाज आपका आभारी रहेगा।

सेवा में,
श्रीमान मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय, भारत सरकार (नईदिल्ली),
मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय,
रायपुर (छत्तीसगढ़),
द्वारा: जिलाधीश महोदय जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़),
विषय: 17 नवंबर चुनाव तिथि को आगे बढ़ाने बावत।

महोदय,
विनम्र निवेदन है कि चुनाव आयुक्त द्वारा छत्तीसगढ़ में चुनाव के दूसरे चरण की तिथि 17 नवंबर को होने का तय हुआ है। छत्तीसगढ़ में बहुतायत संख्या में उत्तर भारतीय खासतौर से भोजपुरी समाज के लोग छतीसगढ़ में निवास करते है जो कि सभी विधानसभाओं में हार जीत का निर्णय तय करते है, सदियों से आस्था का महापर्व छठ का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं, जिस दिन चुनाव होने की घोषणा की गई है, उस दिन (17 नवंबर) पूरा भोजपुरिया समाज अपने आप को चुनाव में भागीदार होने से वंचित महसूस कर रहा है, चुनाव में एक-एक वोट की कीमत होती है, जिसको ध्यान में रखते हुए हम सभी छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के प्रदेश के समस्त सदस्य आपसे निवेदन करते हैं कि इस तिथि को 17 नवंबर के पहले या 20 नवंबर के बाद की तारीख तय की जाए ताकि सभी लोग वोट दे सकें इसके लिए समस्त छत्तीसगढ़ के भोजपुरिया समाज आपका आभारी रहेगा।

  धन्यवाद

विनीत
प्रभुनाथ बैठा,
प्रदेश अध्यक्ष,
छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button