दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ASP अभिषेक झा ने 125 दुर्गोत्सव समितियों के आयोजकों की ली बैठक, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने सहित दिए कई दिशा निर्देश

भिलाई। दिनांक 15.10.2023 से प्रारंभ नवरात्रि एवं विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये लागू आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुये रामगोपाल गर्ग, भापुसे,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के निर्देशानुसार पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग व्दारा दुर्गोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष / सदस्यों की बैठक ली गयी।

 

बैठक में आयोजकां को आदर्श आचार संहिता का पालन किये जाने आयोजन के लिये नियमानुसार संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनिवार्य रूप से अनुमति प्राप्त किये जाने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय व्दारा दिये गये निर्देशों का पालन करने, रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक किसी भी स्थिति में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करने, डी. जे. का उपयोग नहीं करने, पण्डाल एवं वाहन पार्किंग स्थल पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाने, प्रतिमा एवं पण्डाल की सुरक्षा की सम्पूर्ण जवाबदारी आयोजन समिति की होगी।

अतः इसकी सुरक्षा हेतु पण्डाल में प्रत्येक रात्रि में अनिवार्य रूप से वालेण्टियर नियुक्त करने आयोजन के दौरान राजनैतिक प्रचार-प्रसार नहीं करने, आयोजन स्थल पर 24 घण्टे पर्याप्त वालेण्टियर रखने वालेण्टियर नहीं रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होने की स्थिति में सम्पूर्ण जवाबदारी आयोजकों की होगी, प्रत्येक वालेण्टियर का सत्यापन कराये जाने, आयोजन समिति के अध्यक्ष/सदस्य एवं वालेण्टियर की सूची संबंधित थाना / चौकी को उपलब्ध कराये जाने मार्ग में वाहन पार्किंग व आवागमन अवरूद्ध न हो, इस हेतु पृथक से वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने, अवैध पार्किंग शुल्क वसूल न किये जाने इसकी शिकायत प्राप्त होने पर, वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

साथ ही श्रद्धालु पुरुषों एवं बच्चों, महिलाओं के आगमन प्रस्थान का मार्ग पृथक-पृथक रखने, झांकियों में पर्याप्त आगमन एवं निर्गम व्दार रखने, सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूचना 01 दिवस पूर्व ही संबंधित थाना/चौकी को दिये जाने, किसी व्यक्ति विशेष, समुदाय, जाति, धर्म की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखने विसर्जन हेतु नियत किये गये नदी, तालाबों में ही तिथि/समय पर विसर्जन किये जाने, आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक नवरात्रि का पर्व मनाये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

बैठक में मुकेश रावटे, अनुविभागीय दण्डाधिकारी मणीशंकर चन्द्रा, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, विश्वदीपक त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, अजय कुमार सिंह, परि उप पुलिस अधीक्षक ख्याति नेताम, तहसीलदार, शहर के समस्त थाना / चौकी प्रभारी के साथ ही 125 से ज्यादा दुर्गोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष / सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button