खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज से, इंग्लैंड के खिलाफ सात साल बाद राजकोट में खेलेगा भारत

राजकोट में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक होने वाला है। सरफराज और ध्रुव जुरेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं तो वहीं, कप्तान स्टोक्स 100वां मैच खेलने के लिए उतरेंगे…

राजकोट (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुरुवार (15 फरवरी) को राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त दर्ज करने के लिए उतरेंगी। विराट कोहली इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे, निजी कारणों के चलते वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

सीरीज के शुरुआती मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी कर इंग्लैंड को 106 रन से मात देकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी।

भारत के लिए पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह ने नौ, रविचंद्रन अश्विन ने तीन और कुलदीप यादव ने चार विकेट चटकाए। वहीं, भारतीय बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा तो शुभमन गिल ने 12 पारियों के बाद शतक ठोका।

आगामी मैच में भी इन बल्लेबाजों से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। ये मुकाबला भारतीय युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल के लिए खास है। दोनों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 500 विकेट से सिर्फ एक कदम दूर हैं। वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 700 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन सकते हैं। इसके अलावा स्टोक्स अपने करियर का 100वां मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे और 200 विकेट पूरे कर सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुरुवार (15 फरवरी) से खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इंग्लैंड प्लेइंग-11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल/केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविंचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button