खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जमीन का मालिकाना अधिकार मिलने पर झूमे पाकिस्तानी विस्थापित, पीएम मोदी का शुक्रिया अदा कर कहा- भाजपा सरकार ने पूरा किया सपना

उन्होंने इसके लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया…

परगवाल (ए)। पाकिस्तानी विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक मिलने के बाद से वे काफी खुश नजर आ रहे हैं। सरकार के इस फैसले के बाद से परगवाल गुड़ा पंचायत के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ गुरुवार को जश्न मनाया। उन्होंने इसके लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया।

पाकिस्तानी विस्थापितों ने इस फैसले की सराहना करते हुए भाजपा सरकारी की तारीफ की है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की बदौलत ही पाकिस्तानी विस्थापित को जमीन का मालिकाना हक मिला है।

जसवंत सिंह, उत्तम सिंह, चंचल सिंह, तरसेम सिंह, जगदीश सिंह, सुखदेव सिंह, बिट्टू सिंह, नसीब सिंह, काली सिंह, पवन सिंह व समुदाय के अन्य लोगों ने कहा कि कई साल जद्दोजहद करते बीत गए।

कई सरकारें आईं और चली गई लेकिन किसी ने पाकिस्तानी विस्थापितों के बारे में नहीं सोचा। लेकिन अब वर्षों बाद भाजपा सरकार ने उनका सपना पूरा किया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में 1965 के पाकिस्तानी विस्थापितों को जम्मू-कश्मीर की भूमि पर मालिकाना हक दिए जाने को मंजूरी दी थी। जिसके बाद से विस्थापित समुदाय को 46000 कनाल से अधिक भूमि दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button