दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जमीन पर शराब भट्टी खोलवाने के नाम पर लालच देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। ग्राम रिंगनी निवासी प्रार्थी के पुत्र श्रीकांत साहू को आरोपी भवानी शंकर तिवारी व्दारा आबकारी विभाग में अधिकारियों से सिफारिश करके इनकी जमीन पर शराब भट्ठी खुलवा दूगां आपको हजारो रूपये महिना आता रहेगा।

कहकर झांसा में लेकर प्रार्थी के लड़का श्रीकांत साहू के सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया के खाता से दिनांक 25,26.12. 2024, को भवानी शंकर के दोस्त फरीद की पत्नी निलोफर के खाते में 20,000/- रुपए तथा भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता से दिनांक 08.01.25 को 15,000/-रूपये कुल 35,000/- रुपए दिया है तथा एक्सीस बैंक खाता से 1,62,000/- रुपए आनलाईन कई किस्तो में एवं 1,67,000/- रूपये नगद भवानी शंकर तिवारी को दिया गया है।

प्रार्थी की जमीन पर शराब भटटी खोलवाने के नाम पर लालच देकर सभी लोगों ने मिलकर धोखाधडी कर 7,28,000/- रूपये लिए है। रकम मांगने पर मैं गुण्डा बदमाश हूं।

आपको मरवा दूगां कहकर धमकी देता है, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। शेष आरोपीयो की पता तलाश जारी है।

अपराध क्रमांक:- 325/2025 धारा 319(2),318(4), 351(2),3(5)बीएनएस

नाम आरोपी: फरीद अहमद पता चरोदा बस्ती नेहरू चौक भिलाई 3 थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button