दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाला निगरानी बदमाश अपने साथियों के साथ गिरफ्तार, 4 लाख के जेवरात और दो मोटर सायकल जप्त

भिलाई। दिनांक 10-11.08.2025 के दरम्यानी रात ग्राम मेढेसरा थाना नंदनी के माॅ दुर्गा ज्वेलर्स में दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर चांदी के जेवरात अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नंदनी में अपराध क्रमांक 196/2025, धारा 331(3), 305 ए बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 16-17.08.2025 के दरम्यानी रात ग्राम कोड़िया थाना नंदनी के भावना ज्वेलर्स में दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर चांदी के जेवरात अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नंदनी में अपराध क्रमांक 204/2025, धारा 331(4), 305 ए बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके परिपालन में एसीसीयू एवं थाना नंदनी को तत्काल पतासाजी के लिये लगाया गया।

एसीसीयू एवं थाना नंदनी के टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु आसपास में लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया एवं सायबर टीम की मदद ली गई, मुखबिर लगाए गये। पतसाजी के दौरान पता चला कि थाना छावनी का निगरानी बदमाश बादल सोनी किराये का मकान लेकर ग्राम बोडेगाॅव में रह रहा है।

जिसे घेराबंदी कर पकडा गया और पूछताछ करने पर अपने साथी सूरज कोसरे, नितिन झाडे एवं धनेश्वर साहू के साथ घटनास्थल की रेकी कर सीसीटीवी डिस्कनेक्ट कर शटर को सब्बल से उखाडकर वारदात को अंजाम दिया। उक्त सभी आरोपीगण पहले भी चोरी के प्रकरण में चालान हो चुके है। प्रकरण में पूर्व दो सिद्धी की धारा जोडकर कार्यवाही की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही में ई-साक्ष्य का प्रयोग किया गया।

उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 किलो चांदी के जेवरात कीमती करीबन 4,00000 लाख रूपये, दो मोटर सायकल एवं नकबजनी में प्रयुक्त सब्बल जप्त किया गया। मामले की अग्रिम कार्यवाही थाना नंदनी से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना नंदनी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-
01 बादल सोनी, 32 वर्ष पता- केम्प 1 थाना छावनी।
02 सूरज कोसरे, 22 वर्ष, पता- तिलईरवार (टप्पा) जिला राजनांदगाॅव ।
03 नितिन झाडे, 22 वर्ष, पता- तेलीटोला (टप्पा) जिला राजनांदगाॅव
04 धनेश्वर साहू, 28 वर्ष, पता – तिलईरवार (टप्पा) जिला राजनांदगाॅव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button