देश-दुनियाफीचर्ड

जहरीली गैस लीक होने से 9 की मौत, 11 घायल, पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि ये जहरीली गैस किसी फैक्ट्री से लीक हुई है, या सीवरेज से, अभी क्लीयर नहीं हुआ है…

लुधियाना (ए)। पंजाब में लुधियाना में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक होने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए. इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से घायलों को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि ये जहरीली गैस किसी फैक्ट्री से लीक हुई है, या सीवरेज से, अभी क्लीयर नहीं हुआ है।

लुधियाना वेस्ट की SDM स्वाति ने बताया कि, ‘निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है. एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं.’ वहीं एडीसीपी समीर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि, ‘5-6 लोगों बेहोश हो गए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है. स्पॉट पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.’

लुधियाना के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव की इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संज्ञान ले लिया है. सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है. पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं. हर संभव मदद की जा रही है. बाकी जानकारी जल्द।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button