खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जहरीली शराब पीने से 12 की मौत: SP सस्पेंड, कलेक्टर का हुआ तबादला, जांच करेगी CB-CID

जहरीली शराब के कारण 19 लोगों ने जान गंवा दी है. फिलहाल, सीएम स्टालिन ने डीएम का ट्रांसफर और पुलिस कप्तान को सस्पेंड कर दिया गया है…

कल्लाकुरिची (ए)। तमिलनाडु में जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. शराब पीने के बाद जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल, 40 से ज्यादा लोग अस्पताल में एडमिट हैं. हालांकि, फौरन एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह मामला कल्लाकुरिची जिले का है, जहां जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया है और 200 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. इसके अलावा सीएम स्टालिन ने सीबी सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए है।

साथ ही जिले के एसपी को निलंबित और जिला कलेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं, मृतकों के रिश्तेदारों का कहना है कि शराब पीने के बाद सभी को उल्टी हुई, पेट में दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए. उन्होंने कहा कि हम हमेशा उन्हें अवैध शराब न पीने के लिए कहते हैं. लेकिन वे हमारी बात नहीं सुनते थे।

इस दौरान तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए हैं और जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया है. इसके साथ ही सीएम ने एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है. वहीं, कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना को सस्पेंड़ कर दिया गया है और रजत चतुर्वेदी को नया एसपी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा जिले के कई पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है।

 

Oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button