देश-दुनियाफीचर्ड

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में नीतीश कुमार ने लगाई सेंध, VIP के साथ पहुंचा था, DM ने बताया मकसद

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शख्स पहुंचा था. काले रंग की टी-शर्ट में एक युवक पोस्टर लेकर सीएम के सामने आया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया…

पटना (ए)। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (15 अगस्त) को पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में लगातार 17वीं बार ध्वजारोहण किया. इस मौके पर कार्यक्रम में चूक भी दिखी. काले रंग की टी-शर्ट में एक युवक पोस्टर लहराते हुए सीएम नीतीश कुमार के सामने आ गया. वह नीतीश कुमार से मिलना चाहता था. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया. उस शख्स की पहचान हो गई है. मकसद भी पता चल गया कि वह सीएम से क्यों मिलना चाहता था।

किस वीआईपी के साथ पहुंचा था हो रही इसकी जांच इस पूरे मामले में पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने मीडिया को जानकारी दी. हिरासत में लिए गए शख्स का नाम नीतीश कुमार ही बताया जा रहा है. डीएम ने कहा कि वीआईपी दीर्घा में पीछे साइड में पहुंचा था. शख्स किसी वीआईपी के साथ आया था. हालांकि किस वीआईपी के साथ आया था इसका जवाब चंद्रशेखर नहीं दे पाए. उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं।

डीएम बोले- नियमानुसार होगा समस्या का समाधान डीएम चंद्रशेखर ने कहा कि युवक की डिमांड थी कि उसे अनुकंपा पर नौकरी दी जाए. युवक के पिता की 1996 में मौत हो गई थी. वो बीएमपी (बिहार मिलिट्री पुलिस) में थे. जिलाधिकारी ने कहा कि इस समस्या को हम लोगों ने पुलिस मुख्यालय को पहुंचा दिया है. नियमानुसार उसकी समस्या का समाधान होगा।

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक पहली बार नहीं बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. अभी हाल ही में 15 जून की सुबह सीएम नीतीश कुमार अपने आवास एक अणे मार्ग के पास टहलने के लिए निकले थे. इस दौरान एक लहरिया कट बाइक चालक वहां पहुंच गया. नीतीश कुमार खुद को बचाते हुए डिवाइडर पर चढ़ गए थे. सुरक्षाकर्मियों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया था. बाद में पता चला था कि युवक चेन स्नैचर थे. उस दिन लूट कर भाग रहे थे।

बिहार के नालंदा में 2022 में भी हुई थी चूक पिछले साल में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद यात्रा के तहत नालंदा पहुंचे थे तो चूक दिखी थी. सिलाव में अचानक धमाका होने से अफरातफरी मच गई थी. मुख्यमंत्री जहां थे वहां से करीब पांच मीटर की दूरी पर एक धमाका हुआ था. तत्परता दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों द्वारा धमाका करने वाले युवक को दबोच लिया गया. चश्मदीद ने बताया था कि उक्त युवक ने किसी विस्फोटक पदार्थ में माचिस जलाकर फेंका था. पकड़े गए युवक का नाम शुभम आदित्य था. वह जिले के इस्लामपुर का रहने वाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button