खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

जिंदा पेंगोलिन ने थाना के अंदर की चहलकदमी: बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन) को बिक्री करने हेतु कर रहा था ग्राहक की तलाश…आरोपी के कब्जे से जीवित वन्यजीव नर सालखपरी (पेंगोलिन) वजन लगभग 15 किलोग्राम किया गया है जप्त…जीवित वन्यजीव नर सालखपरी (पेंगोलिन) की कीमत है लगभग 8,00,000/- रूपये…

रायपुर। दिनांक 21.08.2023 को थाना खरोरा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रंातर्गत ग्राम बुढ़ेनी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में जीवित सालखपरी (पेंगोलिन) रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है, कि उक्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी खरोरा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान मकान मंे एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम सतीश उर्फ शतीष उर्फ परदेशी पारधी निवासी ग्राम बुढ़ेनी खरोरा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर कमरे मंे जीवित वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन) होना पाया गया।

जिस पर आरोपी सतीश उर्फ शतीष उर्फ परदेशी पारधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें जीवित वन्यजीव नर सालखपरी (पेंगोलिन) वजन लगभग 15 किलोग्राम कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 09, 39, 51, 52 वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1977 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी ए- सतीश उर्फ शतीष उर्फ परदेशी पारधी पिता शत्रुहन पारधी उम्र 27 साल निवासी ग्राम बुढे़नी थाना खरोरा जिला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button