छत्तीसगढ़फीचर्ड

बिजली बिल वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर के साथ मारपीट कर चोंट पहुंचाने वाले आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

बिजली बिल वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर के साथ मारपीट कर चोंट पहुंचाने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार भेजा गया जेल…₹1.67 लाख बकाया बिजली बिल की वसूली के दौरान किया विवाद एवं मारपीट…मामला थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम महादेवडांड़ की घटना…

 

 

जशपुर। दिनांक 13.11.2026 को प्रार्थी भूपेन्द्र राठौर, असिस्टेंट इंजीनियर, बगीचा अपने स्टाफ के साथ ग्राम महादेवडांड में बिजली बिल की बकाया राशि वसूली हेतु पहुंचा था। गांव में बिजली बिल की लगभग ₹1,67,000 की बकाया राशि वसूली के दौरान पंखरासियुस तिर्की द्वारा विवाद किया जाने लगा। आरोपी द्वारा बकाया राशि अदा करने के बजाय विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा, इस दौरान उसका पुत्र सोमल तिर्की दौड़कर आया और वह प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुये लकड़ी के डंडे एवं अन्य वस्तु से हमला किया गया, जिससे प्रार्थी के सिर एवं कंधे में चोट आई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 300/2026, धारा 296, 351(2), 221, 132, 121(1), 121(2), 3(5), 121(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त गंभीर रिपोर्ट पर थाना बगीचा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त पिता-पुत्र दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध पाये जाने पर उन्हें दिनांक 15.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक विक्रांत कुमार सोन, उप निरीक्षक अर्जून यादव, प्र.आर. इस्ताक खान, आर. 685 मुकेष पाण्डेय, आर. महेश मालाकार इत्यादि का योगदान रहा है।

डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह द्वारा कहा गया है कि:- ”शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना एवं शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है। कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त वैधानिक कार्यवाही करेगी। आम नागरिक कानून का सम्मान करें एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।“

गिरफ्तार आरोपी:
1. सोमल तिर्की उम्र 31 वर्ष, पिता पंखरासियुस तिर्की।
2 पंखरासियुस तिर्की उम्र 73 वर्ष, पिता स्व. सिरिल तिर्की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button