छत्तीसगढ़फीचर्ड

जेल से जमानत रिहाई का जुलूस निकाला, पुलिस ने फिर भेजा जेल, वायरल वीडियो बना सबूत

जेल से जमानत रिहाई का जुलूस निकाला, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे, आदतन बदमाश दुर्गेश महंत पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई…सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना सबूत, पुलिस ने दोबारा भेजा जेल…पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों पर भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी…

 

 

रायगढ़। कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश दुर्गेश महंत को जमानत पर रिहा होकर शहर में जुलूस निकालना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर जमानत के बाद निकाले गए जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा जेल भेज दिया है।

21 वर्षीय दुर्गेश महंत पिता चतुरदास महंत, निवासी कोतरारोड बैकुंठपुर रायगढ़, करीब तीन माह पूर्व थाना जूटमिल क्षेत्र के मारपीट प्रकरण में जेल में निरुद्ध था। हाल ही में उसे जमानत मिली थी, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला। वीडियो से शहरवासियों और पीड़ित परिवार में आक्रोश की स्थिति बन गई।

वीडियो जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षक पटेल ने थाना कोतवाली और साइबर सेल स्टाफ के साथ आरोपी को पकड़ा और थाने लाकर आयी, पूछताछ में दुर्गेश ने स्वीकार किया कि वह जमानत पर रिहा होने के बाद शहर में जुलूस निकाल रहा था।

गौरतलब है कि दुर्गेश महंत थाना कोतवाली क्षेत्र का आदतन बदमाश है, जिस पर कई संगीन अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके विरुद्ध गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं।

अनावेदक के इस कृत्य पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल इस्तगासा क्रमांक 145/2025 के तहत धारा 170 BNSS एवं धारा 126, 135(3) BNSS के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को पुनः जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों पर भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

वायरल वीडियो…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button