खास खबरफीचर्डविविध

भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द: अब टीम इंडिया का अगला मिशन क्या, मैदान पर कब होगी वापसी?

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। अब फैंस को टीम इंडिया के अगले मैच का इंतजार है। टीम इंडिया टी20 एशिया कप 2025 में 10 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी जिसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मैच होगा। इसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। साल के अंत में साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज होगी…

 

नई दिल्ली (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 टेस्ट मैचों की रोमांचक एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी के साथ हुआ। ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने 6 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर वापसी की और अब फैंस यह जानने को बेताब हैं कि टीम इंडिया का अगला मैच कब और कहां और किस टीम से होगा। आइए जानते हैं भारतीय टीम के आगामी टूर्नामेंट और सीरीज की लिस्ट।

क्रिकेट फैंस के लिए ये बहुत बड़ा झटका है कि अगले एक महीने से ज्यादा समय तक टीम इंडिया इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है। अगस्त-सितंबर के महीने में टीम इंडिया को बांग्लादेश के दौरे पर जाना था, लेकिन ये दौरा रद्द हो चुका है। अब टीम इंडिया सीधे टी20 एशिया कप 2025 में मैदान पर नजर आएगी और पहला मैच भारत का इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट में 10 सितंबर को खेला जाएगा।

इसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच होगा। वहीं, काफी खिलाड़ी जो इंग्लैंड दौरे पर थे उनमें से ज्यादातर को एशिया कप के लिए आराम दिया जाएगा। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में भारत की जीत के बाद इस फॉर्मेट संन्यास ले लिया था।

एशिया कप ग्रुप स्टेज

भारत बनाम यूएई – बुधवार, 10 सितंबर को दुबई में

भारत बनाम पाकिस्तान – रविवार, 14 सितंबर को दुबई में

भारत बनाम ओमान – शुक्रवार, 19 सितंबर को अबूधाबी में

एशिया कप सुपर 4 के मैच (अगर टीम आगे पहुंची तब)

भारत बनाम वेस्टइंडीज होम सीरीज

2-6 अक्टूबर, 2025 – पहला टेस्ट – अहमदाबाद में

10-14 अक्टूबर, 2025 – दूसरा टेस्ट – दिल्ली में

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अवे सीरीज

19 अक्टूबर, 2025 – पहला वनडे – पर्थ में

23 अक्टूबर, 2025 – दूसरा वनडे – एडिलेड में

25 अक्टूबर, 2025 – तीसरा वनडे – सिडनी में

29 अक्टूबर, 2025 – पहला टी20 मैच – कैनबरा में

31 अक्टूबर, 2025 – दूसरा टी20 मैच – मेलबर्न में

2 नवंबर, 2025 – तीसरा टी20 मैच – होबार्ट में

6 नवंबर, 2025 – चौथा टी20 मैच – गोल्ड कोस्ट में

8 नवंबर, 2025 – पांचवां टी20 मैच – ब्रिस्बेन में

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका होम सीरीज

14-18 नवंबर, 2025 – पहला टेस्ट – कोलकाता में

22-26 नवंबर, 2025 – दूसरा टेस्ट – गुवाहाटी में

30 नवंबर, 2025 – पहला वनडे – रांची में

3 दिसंबर, 2025 – दूसरा वनडे – रायपुर में

6 दिसंबर, 2025 – तीसरा वनडे – विशाखापत्तनम में

9 दिसंबर, 2025 – पहला टी20 मैच – कटक में

11 दिसंबर, 2025 – दूसरा टी20 मैच – न्यू चंडीगढ़ में

14 दिसंबर, 2025 – तीसरा टी20 मैच – धर्मशाला में

17 दिसंबर, 2025 – चौथा टी20 मैच – लखनऊ में

19 दिसंबर, 2025 – 5वां टी20 मैच – अहमदाबाद में

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button