खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

टाइगर रिजर्व जाने से पहले इस नए अंदाज में दिखे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सफारी यात्रा का लेंगे आनंद

मैसुरु में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी बाघ जनगणना रिपोर्ट और बाघ संरक्षण के लिए सरकार के विजन को जारी करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी का न्यू लुक सामने आया है…

मैसूर (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 9 अप्रैल को कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने वाले हैं. वह कर्नाटक के लिए रवाना हो चुके हैं. इस बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक हाथ में अपनी एडवेंचर गॉलेट स्लीवलेस जैकेट लिए ब्लैक हैट, खाकी पैंट, प्रिंटेड टी-शर्ट और काले रंग के जूते पहने हुए नजर आए. इसी अंदाज में आज पीएम मोदी सफारी यात्रा का आनंद उठाएंगे।

प्रधानमंत्री रविवार को मैसूरु में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर एक मेगा कार्यक्रम में नवीनतम बाघ जनगणना के आंकड़े जारी करेंगे. वह ‘अमृत काल’ के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार का विजन भी जारी करेंगे और इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस भी लॉन्च करेंगे।

पीएम मोदी सबसे पहले चामराजनगर जिले के बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे और संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करेंगे. वह तमिलनाडु की सीमा से लगे चामराजनगर जिले के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे और हाथी शिविर के महावतों और ‘कावड़ियों’ से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री नीलगिरी जिले में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा भी करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान वह बोमन और बेली से मुलाकात करेंगे. यह वहीं कपल है, जिनकी कहानी फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में दिखाई गई है. पीएम के दौरे को लेकर नीलगिरी जिले में और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. एमटीआर अधिकारियों ने 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक क्षेत्र के अंदर होटल, हाथी सफारी और टूरिस्ट वाहनों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button