छत्तीसगढ़फीचर्ड

50 हजार रुपए लेकर भैस खरीदने जा रहे व्यक्ति से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में भी जा चुका है जेल

50,000 लूट करने का आरोपी 03 दिन में पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार, आरोपी प्रकाश कुमार खूंटे के विरूद्ध 392 भादवि के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर,आरोपी प्रकाश कुमार खूंटे के विरूद्ध पूर्व फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली में काट चुका है जेल…

जांजगीर चांपा। प्रार्थी दाउराम बनर्जी निवासी हरदीविशाल दिनांक 04.04.2023 को गांव के विरेन्द्र यादव और दिपेश मिरी को अपने साथ लेकर भैंसा खरीदने के लिये सज्जन कुमार बर्मन से 50,000/ रूपये जो 500-500 रूपये का बंडल था लेकर ग्राम पथरी जिला कोरबा की ओर जा रहे थे कि शाम करीबन 4:30 बजे हरदीविशाल एंव खिसोरा के मध्य डबरी के पास मेन रोड में एक पल्सर गाडी में अज्ञात व्यक्ति आकर प्रार्थी को तुम लोग कोई अधिकारी गाडी रोकता है तो क्यों नही रोकते हो कुछ गलत सामान तो अपने पास नही रखे हो कहकर डरा धमका कर मेरे हाथ प्रार्थी से 50,000 रूपये को लूट कर ले गया। व्यक्ति को देखने पर पहचनना बताये कि प्रार्थी की लिखीत शिकायत परथाना बलौदा के अपराध क्रमांक 134 / 23 धारा 392 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

बलौदा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवम बताए गए हुलिया के अनुसार आरोपी के निवास स्थान पर पहूंचकर घेराबंदी कर प्रकाश खूंटे को पकड़ा गया, जिसे प्रार्थी एंव गवाहों के समक्ष तहसीलदार बलौदा से पहचान कार्यवाही कराकर आरोपी के मेमोरण्डम कथनानुसार पूर्व में जेल जाना जिसमें छुटने के लिये पैसों का उधारी होना बताया तथा विजय कुमार अनंत के मो.सा. होण्डा साईन लाल काला रंग को मांगकर पंतोरा कोरबा रोड में निकला था।

शाम करीबन 4:30 बजे हरदीविशाल खिसोरा के मध्य मेन रोड में एक व्यक्ति पीछे में दो लडके को बिठाकर जा रहा था जिन्हे रोकर तुमहारे पास गाडी का कागजात व अधार कार्ड है कि नही हेलमेट क्यों नही पहनते हो कहकर डरा धमका कर जेब में क्या रखे हो कहकर जेब से निकालने पर 50,000 / रूपये को लूट कर भाग जाना बताया।

आरोपी प्रकाश खुंटे से घटना में प्रयुक्त एक मो.सा. होण्डा साइन लाल काला रंग बीना नम्बर का एवं लूट की रकम समक्ष गवाहों के जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया धारा सदर का कृत्य पाये जाने से आरोपी प्रकाश खुंटे पिता अखिलेश कुमार खुंटे 26 वर्ष साकिन ग्राम कुरमा बलौदा को दिनांक 08.04.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, सउनि कमलेश्वर मिश्रा,सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर, प्र. आर. गजाधर पाटनवार, प्रधान आरक्षक केदार साहू,आर. संतोष रात्रे, दिलीप माथुर, अहमद कुरैशी, जितेन्द्र कुर्रे, मो. शहबाज, उमेश यादव, संतोष राज, युवराज सिंह, लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button