दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टाटा सफारी में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 11 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की जप्त

भिलाई। दिनांक 12.10.2023 को छ.ग. विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग स्थानों मोर्चा प्लाईंट बनाकर अवैध रूप से शराब बिक्री / परिवहन जैसे गंभीर अपराध घटित करने वाले के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर एवं थाना प्रभारी सुपेला के मार्ग निर्देशन पर आज दिनांक 12/10/2023 को सूर्या मॉल चौक जुनवानी चौकी स्मृतिनगर क्षेत्रांतर्गत वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि टाटा सफारी काला रंग वाहन क्र. CG04KW 9973 में मध्यप्रदेश में निर्मित शराब को अवैध धन लाभ अर्जित करने की नियत से परिवहन करते हुए जुनवानी से सुपेला की ओर निकला है।

मुखबीर सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए संदेही वाहन को दौड़ा कर पकड़ा गया। वाहन के तलाशी दौरान वाहन के पीछे सीट में 11 नग कार्टुन में अंग्रेजी शराब गोवा विस्की भरी हुई प्रत्येक कार्टुन में 50-50 पौवा भरा हुआ कुल 550 नग पौवा अंग्रेजी गोवा विस्की जिसमें प्रत्येक पौवा में FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY होना लेख है, प्रत्येक पौवा में 180 एम. एल. शराब भरी हुई कुल 99.000 बल्क लीटर किमती 66,000/- रूपये लगभग मिला।

उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा सफारी काला रंग वाहन क्र. CG04 KW 9973 किमती 4,00,000/- रूपये जुमला किमती 4,66,000 /- रूपये का जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा
गया।

उपरोक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी स्मृतिनगर उप निरीक्षक नवीन राजपूत, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक जयनारायण यादव, सविंदर सिंह, तुषार छैदया, जी. लक्ष्मीनारायण, आशीष यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी: सुरेन्द्र कुमार यादव उम्र 32 वर्ष निवासी इंदिरा नगर सुपेला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button