छत्तीसगढ़फीचर्ड

वुड 777 एवं जेम्स 777 ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करने वाले 04 सटोरिए एवं आई.डी की खरीदी-बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार, नगदी 50 हजार और 5 मोबाइल बरामद

पूछताछ में आरोपी द्वारा गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स के संचालक आकाश अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी. प्राप्त करना बताया…आरोपी आकाश अग्रवाल द्वारा अन्य आरोपियों को भी ऑनलाईन सट्टा हेतु ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट वुड 777 एवं जेम्स 777 की आई.डी. है दिया गया…

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों पर नवीन कानून/अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 12.10.2023 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारत माता चौक पास एक व्यक्ति आई.डी. लेकर मोबाईल फोन से सट्टा का संचालन कर रहा है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, नग पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथाा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सटोरियां को रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना माना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पराधन साहू निवासी कबीर नगर रायपुर में होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर मोबाईल फोन आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करना पाया गया, सट्टा संचालन हेतु आई.डी. के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स केे संचालक आकाश अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा संचालन करने हेतु आई.डी. प्राप्त करना बताने के साथ-साथ अन्य 02 व्यक्ति रामगोपाल जैन एवं रूपेश वर्मा के द्वारा भी आकाश अग्रवाल से सट्टा संचालन हेतु आई.डी. प्राप्त कर ऑनलाईन सट्टा संचालन करना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आकाश अग्रवाल, रामगोपाल जैन एवं रूपेश शर्मा की भी पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़कर, उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा वुड 777 एवं जेम्स 777 नाकम ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर संचालित करना पाया गया।

ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी. प्रदाय करने वाले आरोपी आकाश अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा आई.डी. के संबध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालन एवं बिक्री हेतु आई.डी गुढ़ियारी निवासी आशीष वासवानी से प्राप्त करना एवं आई.डी. का भुगतान उसके कर्मचारी देवेन्द्र नगर निवासी आकाश खटवानी नामक व्यक्ति को करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आकाश खटवानी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 50,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 460/23 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में आरोपी आशीष वासवानी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

इसी प्रकार दिनांक 12.10.20203 को थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले आरोपी मनोज सोनी पिता जुगल सोनी निवासी बीएनबी स्कूल के पास थाना तिल्दा नेवरा के विरूद्ध थाना में अपराध क्रमांक 458/23 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 एवं 08 अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी (थाना गुढ़ियारी के प्रकरण में)

01. पराधन साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 38 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर रायपुर।

02. रूपेश कुमार वर्मा पिता भगवती वर्मा उम्र 29 साल निवासी विकास नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

03. रामगोपाल जैन पिता सुशील जैन निवासी कोटा, थाना सरस्वती नगर रायपुर।

04. आकाश अग्रवाल पिता स्व. सुरेश अग्रवाल उम्र 24 साल निवासी गोकुल टावर रोड गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।

05. आकाश खटवानी पिता स्व. रमेश खटवानी उम्र 24 साल निवासी फाफाडीह न्यू जैन मंदिर के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी (थाना तिल्दा नेवरा के प्रकरण में)

01. मनोज सोनी पिता जुगल सोनी निवासी बीएनबी स्कूल के पास थाना तिल्दा नेवरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button