दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा सी.एम.ए. के छात्र-छात्राओं के लिये निःशुल्क कैरियर काउंसिलिंग सेमिनार का आयोजन 6 अगस्त को

भिलाई। कामर्स की अग्रणी संस्था डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा सी.एम.ए. के छात्र-छात्राओं के लिये
निःशुल्क कैरियर काउंसिलिंग सेमिनार का आयोजन 6 अगस्त, सुबह 10:30 बजे, होटल अमित पार्क, सुपेला भिलाई में किया गया है।

आगे चर्चा करते हुये डॉ. राय ने बताया कि 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिये कॉमर्स विषय मे अपार संभावनाएं है। सेमीनार मे सी.एम.ए. उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जिसमें सी.एम. ए. सिमरन गोदवानी, सी.एम.ए. मेहुल राणा सी. एम. ए. राहुल तनेजा, सी. एम. ए. प्रभनित कौर छटवाल, साथ ही तनवी बिन्दल (12वीं सीबीएसई मे 99 प्रतिशत के साथ इंडिया रैंक होल्डर – 3 एवं छत्तीसगढ़ स्टेट टॉपर) द्वारा सी.एम.ए. के छात्र छात्राओं को “सी.एम.ए. कोर्स के बारे जानकारी, सी. एम.ए. मे कैरियर की संभावना, सी.एम.ए. की आने वाले भविष्य मे महत्ता” आदि विषयों पर जानकारी दी जायेगी।

साथ ही सी. एम. ए. कोर्स को लेकर छात्र-छात्राओं
के मन मे उठने वाले सवालों का जवाब भी इस सेमीनार के माध्यम से दिया जायेगा। चर्चा को आगे बढ़ाते हुये डॉ. राय सर द्वारा बताया गया कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो किसी कारणवश उपरोक्त सेमीनार मे रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हो वह सेमीनार शुरू होने के आधा घण्टे पूर्व आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

यह सेमिनार पूर्णतः निःशुल्क है। सेमीनार के बारे में अधिक जानकारी एवं पंजीयन कराने हेतु संस्था के कार्यालय डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट, 196, जोनल मार्केट सेक्टर-10 एंव मो. नं. 94255-57979 एवं 83050-80008 मे संपर्क कर सकते है।

ज्ञात हो की डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट एक मात्र ऐसी संस्था है जहां 11वीं, 12वीं, सी.ए./ सी. एम. ए. / सी. एस. सभी कक्षाओं को प्रोफेशनल शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाता है। संस्था मे प्रोफेशनल शिक्षकों की सशक्त टीम है जिसमे प्रमुख रूप स्वंय डॉ. संतोष राय, डॉ. मिट्ठू, सी.ए. प्रवीण बाफना, सी. ए. केतन ठक्कर, सी.ए. दिव्या रत्नानी, डॉ. पीयूष जोशी, सी.एम.ए. अदिती गंगवानी, अविनाश कौर, सिमरन कौर, अमित बाफना प्रमुख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button