खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में खुलेगा आधुनिक लाइब्रेरी तक्षशीला, भेंट मुलाकात युवा संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने की घोषणा

भिलाई। संभाग स्तरीय युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई की बहुप्रतिक्षित इंडोर स्टेडियम व तक्षशीला परिसर की घोषणा करके भिलाई के युवाओं को बड़ी सौंगात दी है। स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेंटर आफ एक्सीलेंटस की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संस्थान में स्टार्टअप यूनिट्स के लिए जगह भी होगी और लैब भी होगा।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवाओं के बौद्विक विकास एवं खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर भिलाई में बच्चों के लिए तक्षशीला परिसर का निर्माण किया जायेगा । परिसर में ई-लाइब्रेरी एवं कला सृजन को बढ़ावा देने के अवसर बच्चों को प्राप्त होगा। एक हजार बच्चो के बैठने की क्षमता वाले तक्षशीला भवन का निर्माण जी.ई.रोड के किनारे किया जावेगा।

21 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन में हर एक बच्चे के लिए पार्टिशन कक्ष होगा, जहाॅ बच्चे अपनी रूची का लाइब्रेरी से पुस्तक प्राप्त कर अध्ययन करेगें एवं ई- लाइब्रेरी के माध्यम से विश्व स्तर के लेखकों के पुस्तक पढ़ने का अवसर बच्चों को मिलेगा। महापौर मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए बताया की भिलाई में सुसज्जित एक बहुप्रतिक्षित इंडोर स्टेडियम की मांग की जा रही थी, जिसकी सौगात मुख्यमंत्री ने भिलाई को प्रदान की है।

इस स्टेडियम के बन जाने से भिलाई के खिलाड़ियों को सुविधा संपन्न स्टेडियम मिलेगा, जहाॅ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सकेगें। महापौर ने अपने परिषद के सभी सदस्यों व पार्षदो की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दो महत्वपूर्ण घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button