देश-दुनियाफीचर्ड

ड्यूटी के दौरान रील-वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों की जा सकती है नौकरी, जारी हुई चेतावनी

जो पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान रील और वीडियो बनाते हैं, वो सावधान हो जाएं क्योंकि उनका ये शौक उनकी नौकरी के लिए खतरा बन सकता है। अधिकारियों द्वारा जो निर्देश जारी हुए हैं, उसके मुताबिक, दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही नौकरी भी जा सकती है…

पटना (ए)। पुलिसकर्मी अक्सर ड्यूटी के दौरान रील और वीडियो बनाते हुए पाए गए हैं। लेकिन ताजा निर्देशों के मुताबिक, अगर वो फिर से ऐसा करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है और वह अपनी नौकरी भी गंवा सकते हैं। बिहार पुलिस ने इस बारे में राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी जारी की है।

बिहार पुलिस ने मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रील और वीडियो बनाने के खिलाफ चेतावनी दी है। इस संबंध में 15 मई को जारी पत्र में सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे रील व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचें। यदि कोई पुलिसकर्मी आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो वह विभागीय कार्रवाई का सामना करने के लिए उत्तरदायी होगा, और अपनी नौकरी भी खो सकता है।

पत्र में क्या निर्देश दिया गया? पत्र में कहा गया है कि ऐसा पाया गया है कि कुछ पुलिसकर्मी सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर हथियारों, गोला-बारूद, वर्दी और रहस्यों की अत्यधिक रील बना रहे हैं। यह न केवल उल्लंघन है बल्कि यह उनके काम और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। इसलिए, यह फैसला लिया गया है कि नियमों को न मानने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। ऐसा ही एक पत्र बिहार पुलिस ने 1 जून 2021 को जारी किया था लेकिन वह कारगर होता नहीं दिखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button