खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के CM पद की शपथ ले ली है। उन्हें दूसरी बार राज्य की कमान मिली है। इस दौरान मंच पर राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। सोनिया गांधी तबीयत खराब होने की वजह से समारोह में नहीं पहुंचीं…

बेंगलुरु (ए)। कर्नाटक में सिद्धारमैया ने सीएम पद की और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम पार्टी नेता पहुंचे। सोनिया गांधी इस समारोह में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

ये शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया गया। सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान ने कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button