खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारत अमेरिका का फिर दिखा दोस्ताना: पीछे से आए बाइडेन, तुरंत कुर्सी से खड़े हुए PM मोदी और लगा लिया गले

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन और QUAD के शीर्ष नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार 19 मई को जापान पहुंचे…

नईदिल्ली (ए)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन और Quadripartite Security Dialogue (QUAD) समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार 19 मई को जापान पहुंचे थे. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार 20 मई को हिरोशिमा में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में वैश्विक चुनौतियों पर विश्व के नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और सामूहिक रूप से उनके हल के तरीकों पर चर्चा करने वाले हैं।

व्हाइट हाउस ने जारी किया था बयान G7  समिट अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए एक मंच के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. इस के मदद से शामिल सदस्य देश एनर्जी सिक्योरिटी, हेल्थ, जलवायु परिवर्तन और आपसी विकास पर सहयोग करने के लिए आते हैं. व्हाइट हाउस ने शुक्रवार 19 मई को एक बयान जारी किया था, जिसमें प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपनी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा रद्द करनी पड़ी।

इसके बाद क्वाड नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि वे हिरोशिमा में अपनी शिखर बैठक करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि चारों नेता एक साथ आ सकें. इसी बहाने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जापानी पीएम किशिदा फुमियो और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हिरोशिमा में एक साथ बैठक भी करेंगे।

क्वाड नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर करेंगे चर्चा व्हाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के क्वाड नेता इस बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे, वैश्विक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, समुद्री क्षेत्र में जागरूकता और हिंद प्रशांत क्षेत्र के लोगों के लिए मायने रखने वाले अन्य मुद्दों पर अपने सहयोग को मजबूत कर सकते हैं।

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने चीन के आक्रामक के बीच भारत-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नई रणनीति विकसित करने के लिए क्वाड की स्थापना की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button