छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अक्षय कुमार ने गुम हुए 115 नग मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा, पुलिस को दिया धन्यवाद

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने प्रार्थियो को लौटाए 25 लाख के गुम मोबाईल…एसपी के आदेश से साइबर सेल ने अभियान चलाकर 01 महिना में ढूंढें 115 मोबाईल…आईफोन, वन प्लस, सैमसंग, वीवो जैसी महंगी मोबाइल के साथ बड़ी संख्या में लाखों रुपए के मोबाइल किए गए बरामद…पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समारोह आयोजित कर वितरण किए गए मोबाइल…कोण्डागांव पुलिस द्वारा अब तक 1500 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है…

 

कोंडागांव। जिले में साइबर सेल तथा थाना, चौकी में गुम हुए मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव कौशलेंद्र देव पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीष कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम लगातार गुम मोबाईल की पतासाजी में लगे हुये हैं जिससे विगत 01 महीने में साइबर सेल की टीम को 115 गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता मिली है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीबन 25 लाख रुपए है।

सायबर सेल द्वारा रिकवर किए गए मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों बस्तर, बीजापुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व अन्य जिलें के अलावा सीमावर्ती राज्यों उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना से रिकवर किया गया है। रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट आईफोन, वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, के महंगे सेट भी है।

मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने की समझाईश दी गई और मोबाइल उपयोग से पूर्व उन्हें एक बार फार्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिया गया। कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर कोण्डागांव पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करने और रिकव्हर करने हेतु कोण्डागांव़ साइबर सेल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। साइबर सेल के गठन के पश्चात साइबर सेल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन पर अब तक रिकार्ड 1500 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया है। अब तक रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का बाजार मूल्य आंका जाए तो करीब एक करोड रुपए का होगा।

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें। कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव उपस्थित लोगों को सायबर अपराध के तरीके एवं उससे बचाव के उपाय बताये साथ ही सायबर अपराध घटित होने के स्थिति में हेल्प लाईन नम्बर 1930 एवं सायबर पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के साथ अपने निकट पुलिस थाना में सूचना देने की अपील की गई।

मोबाइल रिकव्हर के कार्य का निष्पादन में सायबर सेल से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सागरबती सोरी, लूमन सिंह भण्डारी, जितेन्द्र मरकाम, चैतराम मरकाम, बीजू यादव, मनोज पोयाम, कृष्णा नेताम, मनीष बोस, मनोज मरकाम एव लखुराम मरकाम, रमेष बर्मन की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button