छत्तीसगढ़फीचर्ड

दहेज के लिए बहु को ताना मारकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सास, ससुर, पति सहित 05 गिरफ्तार

दहेज के लालचियों ने अपने बहू को आत्महत्या करने के लिए किया मजबूर…पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…आरोपियों के विरूद्व धारा- 80,3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही…प्रकरण में पति, सास- ससुर, ननद- नंदोई गिरफ्तार…

कवर्धा। मृतिका अंजू दिवाकर पति विश्राम दिवाकर उम्र 23 साल साकिन मगरदा थाना कवर्धा दिनांक 24/7/24 के दरमियानी रात्रि अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था मर्ग जांच दौरान मृतिका के परिजन अन्य साक्ष्यों से यह पता चला कि मृतिका अंजू दिवाकर की शादी दो वर्ष पूर्व सन् 2022 के जुलाई माह में विश्राम दिवाकर निवासी मगरदा के साथ सामाजिक रिती-रिवाज से हुई थी।

शादी में मृतिका के परिजनो द्वारा अपनी हैसियत के अनुसार मृतिका को फ्रीज, कुलर, आलमारी, शोफासेट, दीवान, पचहर का सामान आदि दिया गया था। मृतिका की शादी के 4-5 माह बाद से ही मृतिका के पति विश्राम दिवाकर अपने मायके से मोटर सायकल, सोना चांदी नहीं लाई हो कहकर मारपीट करता था।

मृतिका की सास प्रेमी बाई, ससुर चंद्रीका प्रसाद द्वारा दहेज मे कोई ढंग का सामान नही लाई हो कहकर मृतिका को आए दिन ताना मारते थे,मृतिका की डेढसास आरती व उसका पति रमेश भी मगरदा में ही रहता था उनके द्वारा पति विश्राम दिवाकर को मृतिका को मारने पीटने कहने पर मृतिका को रोज-रोज लड़ाई झगड़ा कर प्रताड़ित करता था।

मृतिका इस संबंध में कई बार अपने माता-पिता एवं बहन को बताई थी। दिनांक 24.07.2024 की रात्रि में मृतिका अंजू दिवाकर अपने घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने से थाना कवर्धा मर्ग क्रमांक- 69/2024 धारा -194 बीएनएसएस दर्ज कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मृतिका नव विवाहिता होने की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार जांच कर आरोपीगण- विश्राम दिवाकर, चंद्रिका प्रसाद दिवाकर, प्रेमी दिवाकर, आरती बघेल, रमेश बघेल के द्वारा लगातार दहेज को मांग कर मृतिका को प्रताड़ित करना पाए जाने से इन सभी के विरूद्व अपराध क्रमांक 511/2024 धारा 80,3 (5) BNS पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपीगणों के विरूद्व विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण-
(01) विश्राम दिवाकर पिता चंद्रीका प्रसाद दिवाकर उम्र 29 साल साकिन मगरदा थाना कवर्धा।
(02) चंद्रीका प्रसाद दिवाकर पिता स्व.हरीप्रसाद दिवाकर उम्र 53 साल साकिन मगरदा।
(03) प्रेमीबाई दिवाकर पति चंद्रीका प्रसाद दिवाकर उम्र 50 साल साकिन मगरदा।
(04) रमेश बघेल पिता टीकाराम बघेल उम्र 35 साल साकिन रूसे थाना पाण्डातराई।
(05) आरती बघेल पति रमेश बघेल उम्र 33 साल साकिन रूसे थाना पाण्डातराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button