छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG डॉ. संजीव शुक्ला ने RPF, GRP और जिला पुलिस अधिकारियों की ली संभाग स्तरीय त्रैमासिक बैठक

रेलवे स्टेशन के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में FRS, NBR तकनीक के हाईटेक CCTV कैमरे लगाने एवं कैमरे लगवाने पोजिशनिंग में जिला पुलिस का सहयोग लेने दिये गये निर्देश…

 

बिलासपुर। बुधवार को डॉ० संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस एवं रेंज के रेल लाईन से जुडे जिले बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं सक्ती के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक ली गई।

बैठक के दौरान मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुमनि० बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा संबंधी राज्य स्तरीय तथा रेंज स्तरीय आयाजित विगत बैठक के कार्यवाही विवरण का ए टी आर प्रस्तुत किया गया तथा बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर जिलों द्वारा तैयार की गई जानकारी साझा की गयी।

पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशनों में स्थापित किये गये सी०सी०टी०व्ही० कैमरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए एफ०आर०एस० तकनीक के स्थापित किये सी०सी०टी०व्ही० कैमरों की जानकारी छ.ग.पुलिस के ‘त्रिनयन एप’ में साझा करने पर ज़ोर दिया गया।

रेलवे स्टेशनों में स्थापित एफ०आर०एस० तकनीक के सीसीटीव्ही कैमरों के डाटा में अपराधियों के फोटो और डाटा को अपलोड करने सुझाव दिया गया। आगामी दिनों में आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशनों में स्थापित किये जाने वाले सीसीटीव्ही कैमरों को लगाने के पूर्व इसकी पोजिशनिंग के लिए जिला पुलिस के साथ समन्वय कर कार्य निर्देशित किया गया।

मॉक ड्रील में स्थानीय प्रशासन, हास्पिटल, फायर सर्विसेस, जीआरपी, जिला पुलिस, जिला प्रशासन को शामिल करते हुए एक प्रभावी मॉक ड्रील आयोजित करने निर्देश दिये गये।

बैठक मे उपस्थित पुलिस अधीक्षकों को आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ रेलवे सुरक्षा से संबंधित मुद्दे तय कर इसकी समीक्षा करने निर्देशित किया।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रेलवे स्टेशन में नशा करने वाले घुमंतू बच्चों को नशा मुक्त करने हेतु संस्थागत प्रयास किये जाने निर्देशित किया गया। रेल के माध्यम से हो रही मादक पदार्थ गांजा, नशीले टेबलेट, इंजेक्शन इत्यादि की तस्करी रोकने हेतु आरपीएफ, जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस को कार्यवाही करने को सुगम, सुरक्षित बनाने हेतु पुलिस अधीक्षकों को पहल करने तथा जिला बिलासपुर रेलवे स्टेशन में लावारिश खड़े वाहनों का विधिवत निराकरण करने निर्देश दिये गये।

उपरोक्त बैठक में विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक रायगढ़, भावना गुप्ता पुलिस अधीक्षक गौपेम, सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोरबा, अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक सक्ती, जे०आर०ठाकुर पुलिस अधीक्षक(रेल) रायपुर, व्ही०के० लांजीवार सहायक सुरक्षा आयुक्त (रे०सु०ब०) तथा मधुलिका सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुमनि० कार्या० बिलासपुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button