दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के पक्ष में मुख्यमंत्री भूपेश ने किया रोड़ शो

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को दूर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के पक्ष में रोड शो किया। जिसकी शुरुआत नगर पॉलिक निगम रिसाली के माँ कल्याणी शीतला मन्दिर मरोदा टैंक से हुई। रिसाली गांव होते हुए कांग्रेस कार्यालय स्थल पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सिर्फ ठगने का काम करती है. बीजेपी ने जितने भी वादे किए सभी से मुकर गए।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा की मोदी अपने नाम की गारंटी दे रहे हैं. मोदी जी ने 15 लाख देने की बात कही थी, लेकिन आज तक किसी के बैंक खाते में कुछ भी नहीं आया। जिस भाजपा की केंद्र सरकार ने 2,500 रुपये धान के समर्थन मूल्य का विरोध किया है। अंतर की राशि को हमने राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों के खाते में चार किस्तों के माध्यम से पहुचाया। वहीं भाजपा 3,100 रुपये में धान खरीदी का वादा करती है, इस पर कौन विश्वास करेगा। अपनी योजना की बात बताते हुए कहा कि हमारी योजना में कोई भेदभाव नहीं है। महिलाओं के लिए कांग्रेस सरकार आने पर गृह लक्ष्मी योजना के तहत बिना भेदभाव के हर महिला को हर साल में 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। हमने माँ, बेटी और बहु सबको एक समान माना है। जबकि बीजेपी केवल विवाहित महिला की बात करती है।

उन्होंने कहा की हमारी योजना में कोई फॉर्म नहीं भरवाया जाएगा, लेकिन बीजेपी वाले फॉर्म भरवा रहे हैं. सीएम भूपेश ने कहा की बीजेपी ठगने वाली सरकार है, वहीं कांग्रेस भरोसे लायक सरकार है।जो कहा वो किया है। फिर से करेंगे किसानो का कर्जा माफ । हमारे नेता राहुल गांधी ने वादा किया वो हमने किया। हमने 2 घंटे के भीतर में कर्जा माफ किया। यहाँ तक की भाजपा के नेताओं तक का कर्जा माफ हुआ है।

उन्होंने कहा की इस बार किसानों का, महिला समूह का और ट्रांसपोटरों का कर्जा माफ करेंगें। 3200 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य में धान खरीदी होगी। सभी को शिक्षा मुफ्त, बिजली मुफ्त इलाज मुफ्त गैस सिलेंडर सस्ता सभी के लिए ये योजना हम लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा की भाजपा ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया था, हमारी सरकार गरीब किसान मजदूरों के खाते में पैसा डाल रही है। सीएम भूपेश ने कहा की बीजेपी ठगने वाली सरकार है।

इस अवसर पर प्रमुख़ रूप से रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, पीसीसी महासचिव जीतेंद्र साहू , एम् एल् साहु, ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ,चन्द्रकान्त कोरे,पार्षद सोनिया देवागन,विलास बोरकर, अनूप डे,डोमार देशमुख,अनिल देशमुख,सरिता जितेंद्र साहू ,नंद किशोर गुप्ता,संध्या वर्मा,अनुपमा गोस्वामी, सीमा साहू, संगीता सिंह, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भारी सँख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button