दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने रैली निकालकर मतदाताओं से लिया जीत का आशीर्वाद

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिसाली मंडल में विशाल बाइक रैली निकालकर भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने कमल फूल मे बटन दबाने आम मतदाताओं से निवेदन किया श्री चंद्राकार ने कार व बाईक मे सवार होकर रैली के रूप में पहुंचकर जनता से आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर मतदातओ से अपील करते हुए कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र मे विकास को पटरी पर लाने और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए आपका एक वोट मिल का पत्थर साबित होगा।

श्री चंद्राकार ने प्रचार के अंतिम दिन बाईक रैली निकालकर रिसाली क्षेत्र के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर जनता से आशिर्वाद लिया और 17 नवंबर को वोटिंग मशीन के 4 नंबर पर अंकित बटन दबाकर आशिर्वाद देने का आग्रह किया ।रैली में उमड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता कांग्रेस की पांच के सरकार मे हुए भ्रष्टाचार से त्रस्त रही। पीड़ित जनता कांग्रेस से मुक्ति पाने का मन बना चुके है।

इस रैली में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, राजू जंघेल,पप्पू चन्द्राकर, सोनू राम सिंग, विधि राजपूत,भूपेन्द्र बेलचंदन, नवीन सिन्हा व्यास नारायण वर्मा,सुरेंद्र साहू, लक्ष्मण राव,करूणा यादव,कंचन सिंग,पूनम चंद सपहा, विक्की सोनी,उपेंद्र रिगरी,जग्गु यादव,संजय साहू,अनिल राव,गौकरण मांडले,नरेंद्र कोसे, ओमप्रकाश मिर्झा, अजित चौधरी, चन्दन तांडी, देवेंद्र साहू,तामेश्वर साहू,सुनील साहू,राजू राम,मोहन,गेंदलाल जंघेल, सितारा विश्वकर्मा साहित सकड़ो कार्यकर्ता एवम क्षेत्र वासी बड़ी संख्या में समिल्लित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button