दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्टेशनरी शाखा के लिपिक को आयुक्त आशीष देवांगन ने थमाया नोटिस, आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही का मामला

रिसाली। नगर पालिक निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने स्टेशनरी शाखा के लिपिक दुष्यंत सेन को नोटिस थमाया है। आयुष्मान कार्ड बनाने चल रहे सर्वे समीक्षा में लापरवाही करना पाया गया। आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि सर्वे कार्य को गंभीरता से करे। बहाने बाजी करने पर बख्शा नहीं जाएगा।

सोमवार को आयुक्त ने आयुष्मान व विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिदिन कर्मचारी से निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट ले। 40 वार्ड को 11 जोन में विभक्त कर सर्वे कार्य कराया जा रहा है।आयुक्त ने कहा कि कर्मचारी प्रत्येक घर तक पहुंचे। वार्ड की जनसंख्या,घरों की संख्या, परिवार में सदस्यों की सख्या, राशन कार्ड में संद्स्य का नाम छूटा तो नहीं है, आयुष्मान कार्ड की वास्तविक संख्या , मृत व प्रवासी व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी एकत्र करे। जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका कार्ड तत्काल बनाए।

कार्यालय में भी बनाया जा रहा कार्ड : आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रत्येक ए पी एल और बी पी एल हितग्राहियों को मिले इसके लिए न केवल सर्वे कार्य किया जा रहा है,बल्कि कार्ड बनाने काउंटर भी बनाया गया है। निगम क्षेत्र के नागरिक टंकी कार्यालय व मुख्य कार्यालय पहुंचकर आयुष्मान कार्ड कार्यालय समय में बनवा सकते है।

विश्वकर्मा योजना के लिए कर्मचारी फिल्ड में: विश्वकर्मा योजना के तहत 18 प्रकार के कर्मकारो को प्रशिक्षण देना है। प्रशिक्षण लेने वालों को 500 रुपए का भत्ता दिया जाएगा। यही नहीं प्रशिक्षण लेने वालो को स्वरोजगार के लिए 1 लाख का लोन और बाद में 2 लाख का लोन दिया जाएगा। आयुक्त ने इस योजना की समीक्षा की और कर्मचारियों को हितग्राहियों का पंजीयन करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button