दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग शहर कांग्रेस प्रत्याशी अरूण वोरा के प्रचार में महिला कांग्रेस ने कसी कमर, पुलगांव में किया सघन जनसंपर्क

दुर्ग। दुर्ग शहर कांग्रेस प्रत्याशी अरूण वोरा के चुनाव प्रचार में दुर्ग शहर की महिला कांग्रेस से कमर कस ली है और लगातार अलग अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर क्षेत्र की जनता से फिर से अरूण वोरा को जिताने की अपील कर रही है। महिला कांग्रेस के साथ वोरा परिवार की महिलाए भी शामिल होकर इनका हौसला बढ़ा रही हैं और जनता को अरूण वोरा द्वारा किए गए कार्यों को बता रही है।

इस कड़ी में रविवार को दुर्ग शहर में मध्य ब्लॉक के द्वारा आने वाले वार्ड पुलगांव में अरुण वोरा द्वारा विकास कार्य और पानी की टंकी रोड, चोड़ीकर आदि विकास कार्य किए गए पुलगांव के जनता के सामने बताया गया। जिस में अरुण वोरा के प्रचार में डोर टू डोर किया गया। इस प्रचार में निर्मला वोरा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, सकुन ढीमर, प्रीती साहू मीडिया प्रभारी दुर्ग शहर, खिलेश्वरी, रानी देवांगन, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस दुर्ग खोरबहारा निषाद, समय लाल उपस्थित थे।

प्रचार के दौरान अरुण वोरा के कार्यकाल में जो भी दुर्ग शहर का विकास हुआ है, इसको जनता के सामने रखा गया साथ ही आने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट देकर बहुमत से जीत हासिल करने की अपील की गई।

फिर से एक बार अरुण वोरा को विधानसभा भवन में भेजने का संकल्प लेने दुर्ग की जनता ने की जा रही है। इस प्रचार में दुर्ग शहर महिला कांग्रेस बड़ चढ़ कर शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button