दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी संगीता शाह को मिला युवाओ का साथ, लिया जीत दिलाने का प्रण

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी सिम्प्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड एमडी व समाजसेविका डॉक्टर संगीता शाह के समर्थन में शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल अपने 500 साथियों के साथ वैशाली नगर कार्यालय पहुचे।

सौरभ ने कहा कि सेब छाप की प्रत्याशी डॉक्टर संगीता शाह दीदी को भारी मतों से विजय बनाएंगे। यही हमारा मकसद है। वैशाली नगर विधानसभा से संगीता शाह को क्षेत्र की मतदाताओं से मिल रहे बेहतर रिस्पांस से भाजपा कांगेस स्थिति खराब नजर आ रही है।

युवाओ की एकजुटता से संगीता शाह का चुनाव परिणाम भी बेहतर होगा। सेब छाप प्रत्याशी संगीता शाह ने कहा कि प्रचार प्रसार में क्षेत्र की महिला, पुरुष, युवा सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। जनता का विश्वास ही मेरी जीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button