खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दूसरा टेस्ट ड्रा के साथ भारत ने 1-0 से जीती सीरीज: सिराज बने मैन ऑफ द मैच, रोहित ने इस मामले में डेविड वॉर्नर को छोड़ा पीछे 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. इस खिलाड़ी वेस्टइंडीज की पहली पारी में 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया…

नईदिल्ली (ए)। भारत-वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिडाड टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ गया. दरअसल, इस टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका. इस तरह भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटा. हालांकि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने में कामयाब रही. भारत ने पहले टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हराया था. वहीं, अब दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. इस तरह टीम इंडिया एक बार फिर कैरेबियन सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही।

वेस्टइंडीज का स्कोर चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट पर 76 रन था. कैरेबियन टीम के तेगनारायण चन्द्रपॉल और जर्मेन ब्लैकवुड क्रीज पर थे. इस टेस्ट मैच के पांचवें दिन वेस्टइंडीज को जीत के लिए 289 रनों की दरकार थी. जबकि भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 8 विकेट चटकाने थे, लेकिन बारिश की वजह से खेल नहीं सका. वहीं, इस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 438 रन बनाए. भारत के लिए विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली. भारत के 438 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज टीम महज 255 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी की. इस तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित की. इस तरह वेस्टइंडीज के सामने मैच जीतने के लिए 365 रनों का लक्ष्य था. वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट पर 76 रन बना सकी. इसके बाद बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो सका।

मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमर रोच और शेनन गेब्रियल को अपना शिकार बनाया. वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 76 रन बनाए. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में दोनों कामयाबी ऑफ स्पिनर रवि अश्विन को मिली. बहरहाल, इस शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रोहित शर्मा ने त्रिनिदाद टेस्ट की पहली पारी में 80 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 143 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए थे. रोहित ने इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए थे. वहीं दूसरी पारी में 44 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. रोहित ने दूसरी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. रोहित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित ने 2092 रन बनाए हैं. उन्होंने वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है. वॉर्नर ने 2040 रन बनाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button