देश-दुनियाफीचर्डविविध

दूसरे वनडे में श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज पर किया कब्जा; केएल राहुल ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी

भारत ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है, इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है…

कोलकाता (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के साथ ही सीरीज जीत ली है। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 216 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 43.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए केएल राहुल ने 64 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अर्धशतक से भारतीय टीम संकट से लड़कर जीत पाई।

श्रीलंका के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए. इस दौरान रोहित 17 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्का लगाया. शुभमन 12 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 5 चौके लगाए. विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके. वे महज 4 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए।

हार्दिक पांड्या ने राहुल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. वे 53 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 4 चौके लगाए. अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।

Related Articles

Back to top button