छत्तीसगढ़फीचर्ड

“निजात” की सफलता के बाद अब चलेगा “हिफाजत” अभियान: सड़क दुर्घटना एवं मौतों को रोकने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की नई पहल

 

कोरबा। नशे के विरुद्ध जारी निजात अभियान के तर्ज पर पुलिस अधिक्षक संतोष सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने “हिफाजत” अभियान शुरू किया जा रहा है । सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या एवं मौतों के मद्देनजर कोरबा पुलिस अब सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत कल दिनांक 11 जनवरी 2022 को सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में किया गया है। सड़क दुर्घटना के कारणों के अध्ययन में पाया गया है कि लगभग 40% मौतें नशे की हालत में वाहन चलाने से होती है । दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस अब तीन चरणों में काम करेगी।

अभियान के प्रथम चरण में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है , अभियान के दूसरे चरण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने व नशे की हालत में वाहन चला रहे लोगों पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी , साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा , नशे के हालत में वाहन चलाते पाए गए वाहनों को जप्त कर वाहन मालिकों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही किया जाएगा।

अभियान के तीसरे चरण मे पीडब्ल्यूडी , पीएमजीएसवाई, एनएचएआई सहित अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों को ब्लैक स्पॉट घोषित कर वहां सचेतक बोर्ड लगाए जाएंगे , सीमित गति रखने हेतु स्टॉपर, जिगजैग, रमलर ब्रेकर बनाए जाएंगे , मोड़ , डिवाइडर सहित खतरनाक स्थानों पर रेडियम पट्टी लगाया जाएगा। निजात अभियान के तर्ज पर ही स्कूल , कालेजों , हाट बाजारों , गांवों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी ।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल सहायता पहुंचाने एवं हाईवे पर अपराधों की रोकथाम हेतु हाईवे पेट्रोलिंग की 2 वाहन तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अपना योगदान देन व निजात अभियान के तरह ही इस अभियान में भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देने हेतु अपील की गई है ।

Related Articles

Back to top button