दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फ्लोटिंग विंग्स खेलगांव पूरई के 4 तैराक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने दिल्ली रवाना

दुर्ग। 67 वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता दिल्ली के  तालकटोरा स्टेडियम में 3 जनवरी से 9 जनवरी तक आयोजित है। शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार इस राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तैराकी में शामिल होने के लिए खेल गांव पुरई के फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी के 4 चयनित तैराक दिल्ली रवाना हुए जो वहां तैराकी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एकेडमी के कोच ओम कुमार ओझा ने बताया कि इस तैराकी स्पर्धा में ईशा -100, 200 बटर फ्लाई, 200 आइम। चंद्रकला ओझा – 200,400,800, फ्री स्टाइल । मोहित यादव – 50,100,200 बेक स्ट्रोक। योगेश ओझा – 50,100,200 में अपनी तैराकी का श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयिन तैराकी स्पर्धा में फ्लोटिंग विंग्स की 4 लड़कियों भूमिका ओझा ,धनु ओझा ,हिना ओझा ,सुधा ओझा का चयन आगे की स्पर्धा के लिए हुआ है ।इस तरह फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी के खिलाड़ी निरंतर चयनित हो रहे हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले चारों तैराक को उत्साह एवम प्रसन्नता के साथ सस्नेह बिदाई दी गई । प्राचार्य सीमा दवे शास उच्च मा शाला पुरई ,पी टी आई राजेश देवांगन, प्राचार्य कीर्ति प्रधान शास उच्च मा विद्यालय उमरपोटी ,पी टी आई तुम्मन देवांगन, ओमकुमार ओझा, डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने खिलाड़ियों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए बिदाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button