खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

तालानगरी अलीगढ़ का बदलने वाला है नाम: पार्षदों ने प्रस्ताव पास कर प्रशासन को भेजा, अब इस नाम से जाना जाएगा

अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने मंगलवार को बताया कि मुझे उम्मीद है कि प्रशासन प्रस्ताव पर संज्ञान लेगा और अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरा करेगा…

अलीगढ़ (ए)। यूपी के अलीगढ़ जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम से पास हो गया है. अब इस फैसले पर प्रशासन की मुहर का इंतजार है. अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने मंगलवार 7 नवंबर को कहा कि कल एक बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया था. सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।

उन्होंने आगे कहा कि अब यह प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा. मुझे उम्मीद है कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा और अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरा करेगा. यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है. तालानगरी का नाम बदलने का ये प्रस्ताव बीजेपी पार्षद संजय पंडित के सुझाव पर पास किया गया है।

अलीगढ़ का नया नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पास अलीगढ़ नगर निगम की इस बैठक में काफी हंगामा भी हुआ. हंगामे के बीच बीजेपी पार्षद ने जिले का नया नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव दिया. ये पहला मौका नहीं है जब अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की मांग की गई. इससे पहले भी बीजेपी नेता इस तरह की मांग करते आए हैं।

ताला उद्योग के लिए मशहूर है अलीगढ़ अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का एक अहम व्यापारिक केंद्र है और अपने ताला उद्योग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. अलीगढ़ के ताले दुनिया भर में निर्यात किये जाते हैं. इसके अलावा अलीगढ़ अपने पीतल के हार्डवेयर और मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध है. अलीगढ़ देश का एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र भी है. यहां 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान हैं. जिनमें अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी शामिल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button