खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

IPS अजय यादव की माताजी श्रीमती चंपा देवी यादव का दुखद निधन: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, आज कोंडागांव में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं बिलासपुर, सरगुजा रेंज के पूर्व आईजी इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख अजय कुमार यादव की माताजी श्रीमती चंपा देवी यादव का आज सुबह इलाज के दौरान रायपुर एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया वह 72 साल की थी उनका अंतिम संस्कार आज 16 अप्रैल की संध्या कोंडागांव में किया जाएगा श्रीमती चंपा देवी यादव कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी।

आईजी अजय यादव की माताजी पिछले कई दिनों से एम्स अस्पताल में भर्ती थी। आज उनके देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वही आज सुबह श्रीमती यादव का पार्थिव शरीर लेकर कोंडागांव स्थित पैतृक ग्राम कोंडागांव रवाना हुए है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को कोंडागांव में लिया।

श्रीमती चंपा देवी यादव धार्मिक प्रवृत्ति के साथ-साथ दीन दुखियों और गरीब निर्धन लोगों की सेवाओं में हमेशा तत्पर रहती थी, सदैव हंसमुख रहने वाली चंपा देवी यादव अपने पीछे पति दो पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏💐

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button