खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से तस्करी- भण्डारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 32 पेटी शराब सहित 14.50 लाख रुपए का जुमला जप्त

आरोपी द्वारा शराब को पंजाब से बताया गया है लाना…आरोपी द्वारा शराब की कुछ पेटीयों को जिला दुर्ग के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में किया गया था भण्डारण…आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध…

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप से शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 11.04.2024 को सूचना प्राप्त हुई की चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर खमतराई की ओर जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला मणीशंकर चन्द्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी खमतराई एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए चारपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी चौक हनुमान मंदिर के पास स्थित बस स्टैण्ड पास वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम जितेन्दर पाल सिंह होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तिजेन्दर पाल सिंह की वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन/बिक्री करने के संबंध में जितेन्दर पाल सिंह से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी जितेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन में अवैध रूप से रखें 10 पेटी पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शराब को पंजाब से लाना तथा कुछ शराब को जिला दुर्ग के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में भण्डारण करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमलेश्वर जाकर अमलेश्वर पुलिस की सहायता से आरोपी द्वारा बताये स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर उसके कब्जे से 22 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त किया गया।

इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 32 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई एसेंट कार क्रमांक सी जी/05/4757 जुमला कीमती लगभग 14,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 357/24 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – जितेन्दर पाल सिंह पिता सरदार पाल सिंह उम्र 45 साल निवासी ग्राम बारन थाना अनाज मण्डी पटियाला जिला पटियाला पंजाब। हाल पता – चंगोराभाठा बिजली ऑफिस के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन.सिंह थाना प्रभारी खमतराई, थाना खमतराई से उप निरीक्षक प्रमोद कतलम, प्र.आर. रमेश यादव, आर. सुदीप मिश्रा, दीपक मिश्रा, मनमोहन तंदुलाने तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. रवि तिवारी, विकास क्षत्री, हिमांशु राठौड़, संदीप सिंह एवं अविनाश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button