खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP उमेश कश्यप ने सोने की चैन चोरी करने वाली गिरोह का किया खुलासा: गिरोह की 8 महिला आरोपी गिरफ्तार, 2 नग सोने का चैन बरामद

आटो में बैठकर यात्रा करने वाले यात्रियों के गले से सोने की चैन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश…आरोपीयों द्वारा यात्रियों का ध्यान भटकाकर किया जाता था गले में पहने सोने की चैन की चोरी…सभी आरोपी इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के निवासी…

 

बिलासपुर। प्रार्थिया निवासी जयपाल टावर्स साकेत अपार्टमेन्ट अग्रसेन चैक बिलासपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनॉक 09.04.2024 के दोपहर करीब 01ः15 बजे अग्रसेन चैक से सवारी आटो में बैठी थोडा आगे जाने पर काली साडी पहनी महिला अन्य साथियो के साथ बस स्टेण्ड जाने के लिए बैठ गयी उसमे से एक महिला प्रार्थीया को धक्का मारकर साईड करते हुए प्रार्थीया के पैर के पंजे को अपने पंजे से दबाई जिससे प्रार्थीया का घ्यान अपने पैरों के तरफ गया ठीक उसी समय दुसरी महिला उल्टी करने का बहाना करी इसी दौरान अन्य महिला साथी द्वारा प्रार्थीया के गले की सोने की चैन को काटकर चोरी कर लिया तथा महिला एवं उसके साथ की सभी महिलाये पुराना बस स्टैण्ड में उतर गई प्रार्थीया उसी आटो में बैठकर अपने दुकान श्याम टाकिज पहूची और दुकान में पहूचने पर देखी कि गले में पहनी सोने की चैन और लाकेट वजनी करीब 17 ग्राम चोरी हो गया है तब उस महिलाओ के उपर शंका होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई थी।

इसी प्रकार प्रार्थीया निवासी चडडा बाडी नेहरू नगर की अपनी सहेली के साथ मगरपारा से आटो लेकर गोलबजार की ओर जाने के लिये निकली थी उसी दौरान मगरपारा चौक के पास अज्ञात महिलाये आटो में बैटी व प्रार्थीया के साथ उसी प्रकार प्रार्थीया के पैर को दबाकर धक्का मारकर प्रार्थीया का ध्यान भटकाकर महिलाओं के गिरोह द्वारा प्रार्थीया के चैन वजन करीब 22 गा्रम को चोरी कर लिया गया प्रार्थीया जब बाजार पहूची तो अपना गला चेक करने पर पता चला कि सोनी की चैन चोरी हो गया है जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई।

उक्त दोनो प्रकरणों के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एससीयू अनुज कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) को आरोपीयों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया।

अज्ञात आरोपीयों के पतातलास हेतु थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू से अलग अलग टीमो का गठन किया गया जिनके द्वारा आरोपीयों की पता तलास हेतु संदिग्ध स्थानों बस स्टेण्ड, डेरों, व रेलवे स्टेशन को चेक करने हेतु कई टीमे भेजी गई जिन्हे संदेही बिन्दु बाई मिली जिससे पुछताछ करने पर घटना को अपने अन्य 07 साथियों के मिलकर घटित करना बताई। जिनसे पुछताछ कर प्रकरण की मशरूका 02 नग सोने की चैन को बरामद किया गया, तथा आरोपीयों को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की सफलता पर एसपी रजनेश सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन व एसीसीयू टीम के प्र.डी.एस.पी.ठाकुर गौरव सिंह निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सहायक उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, अमृत साहू, अवधेश सिंह, राजेशधर दीवान, प्रधान अरक्षक देवमून पहूप, आरक्षक निखिल जाधव, बोधूराम, अतुल सिंह, अविनाश काश्यप, आशीष राठौर, महिला आरक्षक छंदा वैष्णव, ओम वैष्णव, प्रिति वर्मा, आशा नेताम, सुनीता मण्डावी, हेमलता उरांव की प्रशंशा की है।

नाम आरोपी –
(1) बिन्दु देवी पति संजय कुमार उम्र 35 वर्ष
(2) रिता देवी पति सुनील कुमार उम्र 40 वर्ष
(3) श्रीमति पूजा देवी पति विनोद कुमार उम्र 30 वर्ष
(4) प्रिति देवी पति आजाद कुमार उम्र 22 वर्ष
(5) अनिता देवी पति संजय कुमार उम्र 25 वर्ष
(6) सविता देवी पति अजय कुमार उम्र 21 वर्ष
(7) शालू पिता संजय उम्र 19 वर्ष
(8) आरती कुमारी पिता सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष
सभी निवासी – ग्राम सिघरा नई बस्ती थाना झुसी जिला प्रयागराज (इलाहाबाद) (उ.प्र.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button