छत्तीसगढ़फीचर्ड

इनकम टैक्स ऑफिसर के रूप में नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर बेरोजगार युवकों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतराज्यीय ठग के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही…आरोपी द्वारा छ.ग., महाराष्ट्र, बिहार के लोगों से भी किया गया है ठगी…

 

बलौदा बाजार। बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्जीय ठग पर कार्यवाही करने में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 24.12.2024 को मामले के प्रार्थी राजशाह बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पनगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अगस्त 2024 में उसे आयकर विभाग मे नौकरी लगाने का झांसा आरोपी संजय अग्रवाल के द्वारा 02 दो लाख रूपये की ठगी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 943/2024 धारा 318,338,336(3),340(2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में अपराध कायमी पश्चात थाना सिटी कोतवाली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के उपस्थिति की जानकारी मिलने पर एक पुलिस टीम दिल्ली रवाना किया गया था, जहां उक्त टीम के द्वारा संदेही संजय अग्रवाल की पहचान कर उसे पकडा गया, जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय अग्रवाल उम्र 27 वर्ष निवासी औरैया उत्तर प्रदेश का होना बताया।

जिससे पूछताछ पर उसने बताया कि वह दिव्याश ग्लोबल आईटी प्रायवेट लिमिटेड नामक प्लेसमेंट एजेंसी के नाम से लोगों को नौकरी के लिए विज्ञापन प्रसारित करता था और लोगों को अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने के लिए बायोडाटा लेकर युवक-युवतियों से रजिस्ट्रेशन फीस एवं अन्य औपचारिकताओं के नाम पर रूपये-पैसे की मांग करता था और लोगों को फर्जी तरीके से नियुक्ति प्रमाण पत्र जारी होने की प्रक्रिया बताकर ठगी करना स्वीकार किया। मामले के प्रार्थी राजशाह बंजारे को माह अगस्त एवं सितंबर 2024 में आयकर विभाग मे नौकरी लगाने का झांसा देकर 02 लाख रूपये की ठगी करना स्वीकार किया गया है।

पूछताछ पर से बलौदाबाजार निवासी विनय गायकवाड को बैंक में नौकरी लगाने के नाम से ₹10,000, महासमुंद निवासी डोलामणी चैहान से केन्द्रीय विद्यालय में नौकरी लगाने के नाम पर ₹30,000, नागपुर निवासी एक महिला से 02 लाख रूपये और बिहार निवासी एक व्यक्ति से 02 लाख रूपये और कई लोगोे से भी ठगी कर रूपये, पैसे लेना बताया है। आरोपी द्वारा लगभग 20 लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी करना पाया गया है।

मामले में आरोपी से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 30.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आरोपी द्वारा कारित घटना एवं आरोपी के विरूद्ध पूर्व अपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है।

आरोपी- संजय अग्रवाल उम्र 27 वर्ष निवासी गौर सिटी एआईजी पार्क डी.टावर फ्लैट नंबर 102 नोएडा उत्तर प्रदेश स्थाई पता कचपुरा बिरहुना औरैया उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button