दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कुम्हारी में किया धुआंधार प्रचार, कहा- अब कांग्रेस को कौन बतायें नकल के लिये भी अक्ल की जरूरत होती है

भिलाई। पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने चुनाव प्रचार करने आज कुम्हारी पहुंचे। कम्हारी की जनता ने जोरदार स्वागत कर जीत का आर्शीवाद भी दिया। श्री बघेल ने आज का जन आशीर्वाद कार्यक्रम कुम्हारी के विभिन्न वार्डो सहित जांजगीरी में सघन प्रचार किया। श्री बघेल ने कुम्हारी मंडल बड़ी कालोनी वार्ड क्रमांक 15 के शनि मंदिर में पूजा अर्चना कर जन आशीर्वाद मांगने कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 4, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 14 और 19 में जन सम्पर्क करते हुए जांजगीरी पहुंचे। जंहा देव तुल्य लोगों से मिलकर जन आशीर्वाद माँगा। कुम्हारी मण्डल के जनता का भारी समर्थन मिला।

श्री बघेल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा भाजपा का जन घोषणा पत्र में जनता के लिये मोदी जी की गारंटी है। गरीब, मजदूर, किसानों, युवा व महिलाओं के हित को हितों में लाया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र महज छलावा व झूठ है, ऐसे 2018 में जुमलेबाजी कर सत्ता में आये थे, अब जनता इनके बहकावे में नही आयेगी। कांग्रेस कहा था कर्जा माफ, बिजली बिल हॉफ, दारू साफ लेकिन आज देखो गाँव गाँव शराब की नदियां बह रही है। कांग्रेस का घोषणा में भाजपा से नकल कर बनाया है, अब इनको कौन समझायें की नकल के लिये भी अक्ल की जरूरत होती है।

जंहा उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में दुर्भाग्य से पांच बार के विधायक बनकर मुख्यमंत्री तक बनाए, लेकिन इसने पाटन को कलंकित तथा छत्तीसगढ़ को कलंकित किया है।छत्तीसगढ़ को कलंकित होने से बचाना है अब इनके पाप का घड़ा जब फूटता है तो नाश होता है। महादेव सट्टा के संचालन शुभम सोनी का दुबई में बैठकर बात रहा है मुझे हिन्दुस्तान में आने से डर लगता है मैंने पांच सौ आठ करोड़ रूपए दिया। जैसे भगवान शिव ने भस्मासुर को आशीर्वाद दें दिया था उसका परिणाम उल्टा हुआ वो भगवान शिव को ही मारने निकला भगवान को सृष्टि को बचाने आगे आना पड़ा और इस तरह से भस्मासुर का अन्त हुआ, मातृ शक्ति में मां दुर्गा का रूप है आपकी शक्ति आपके सामर्थ से भस्मासुर का नास करके रहेंगे ऐसे कुशासन और ऐसा दुशाशन है।

आगे कवि रामानंद त्रिपाठी ने बहुत सुंदर कविता पढ़ कर सरकार की करतुतो को उजागर किया और कहा कि सास को मिलेगा तो बहु को भी, बारहा हजार रुपए साल का मिलेगा और पांच साल तक मुफ्त का राशन कार्ड पर मिलेगा मुफ्त 10 लाख रुपए तक का इलाज किसानों को दो साल का बोनस का बकाया राशि को खाते में डालेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,रजनी बघेल, सुपुत्री प्रतीक्षा बघेल, दामाद अनंत,राजु निषाद, लेखराम साहू, पार्षद रजनी निषाद, राजा पाठक, राजेश चंद्राकर, निश्चय बाजपेई, राकेश पांडेय, मिथलेश यादव, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, हर्षा चंद्राकर, शुभम, कीर्ति नायक, लोकेश साहू, कैलाश सोनकर, दिनेश कुमार, झग्गर साहू, सुमित यादव, रेशम लाल, भावना बंजारे, अजय कुर्रे, थानेश्वर सोनकर, मनोज वर्मा, विकास सोनकर, उमाकांत साहू, विनोद बंजारे,अलोक दुबे, बाले जगत, इमरान रिज़वी, रामाधार शर्मा, बिरेन्द्र सिंह, गीता निर्मलकर, राजेश वर्मा, राम प्रकाश गुप्ता, संतोष वर्मा, गोल्डी गौस्वामी, देवेंद्र साहू कमलेश साहू, अवधेश, परमजीत सिंह, फिगेश्वर साहू,इंद्रा कोसरिया, मीणा वर्मा, हेमलता वर्मा आयुसी पाण्डेय, रीता पाण्डेय, सुनीता कुर्रे, तृप्ती चंद्राकर, उर्वशी नायक, रामकुमार धनकर, हेमलता शर्मा, नीरा यादव, रजनी भारती सहित नागरिक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button