दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर में संगीता शाह को मिल रहा है जनसमर्थन: वार्ड 5, 23, 24, 27 और 37 का किया दौरा

भिलाई। वैशाली विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय सेब छाप प्रत्याशी डॉ संगीता शाह का जनसमर्थन यात्रा वार्ड 5, 23, 24, 27, 37 में पहुचा। जहां महिला पुरुष युवा सभी ने संगीता शाह के समर्थन में आगे आए। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ संगीता शाह जब पांचों वार्डो में एक-एक कर पहुची तब लोगों की बीड़ उनसे मिलने उमड़ गई।

सभी में जोश दिख रहा था, संगीता शाह जिंदाबाद के नारों के साथ वैशाली नगर की नई विधायक हमारी दीदी संगीता होगी का नारा भी लोग लगा रहे थे। इस दौरान सिम्प्लेक्स कास्टिंग की एमडी और समाज सेविका डॉ संगीता शाह ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में जनता का जिस तरह का प्यार मिल रहा है। इसके लिए सभी की आभारी हूं।

मेरा चुनाव चिन्ह सेब है वैशाली नगर की तस्वीर बदलने मुझे वोट देकर जीताने की अपील भी संगीता ने किया है। उमड रहे भीड़ को देख दोनो राष्ट्रीय पार्टियों के लिए संगीता शाह बड़ी दिक्कत खडी कर सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संगीता दीदी ह हमसभी लोगों की सुख दुख की साथी है। हम सभी मिलकर वैशाली नगर से दीदी को जरुर जीता आकर विधानसभा भेजेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button