खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा आज दुर्ग में: SPG ने स्टेडियम को लिया अपने सुरक्षा घेरे में, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं, इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। भिलाई टाउनशिप में हेलीकॉप्टर उतरने से लेकर दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं, एसपीजी ने पूरे स्टेडियम को अपने सुरक्षा घेरा में ले लिया है…

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 04 नवम्बर शनिवार को दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। भिलाई टाउनशिप में हेलीकॉप्टर उतरने से लेकर दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। 2 दिन में पीएम का यह दूसरा दौरा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भिलाई के जयंती स्टेडियम में स्थित हेलीपेड से सड़क मार्ग से दुर्ग रविशंकर स्टेडियम पहुंचेंगे. जहां प्रधानमंत्री स्टेडियम के गेट से खुली गाड़ी में सवार होकर रोड शो करेंगे. स्टेडियम में दुर्ग संभाग से प्रत्याशी और बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे।

दुर्ग जिले में मोदी को सुनने के लिए 14 विधानसभाओं से एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम… 

पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम… 

CM के गढ़ दुर्ग में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम।

सुबह 10.40 मिनट पर रायपुर पहुचेंगे पीएम मोदी।

10.45 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग के लिए होंगे रवाना।

सुबह 11.15 बजे दुर्ग में आमसभा को करेंगे संबोधित।

दोपहर 12.15 बजे दुर्ग हेलीपैड से लौटेंगे रायपुर एयरपोर्ट।

1 बजे रायपुर एयरपोर्ट से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button