दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय दिल्ली प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह से शिष्टाचार भेंट के दौरान कुछ विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

विज्ञापित पद में कटौती, 2 के बदले 1 मान्य: राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब हेतु वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ के 2 पदों पर भर्ती की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु महिला एवं बाल विकास विभाग संचालनालय रायपुर द्वारा विगत 3 दिसंबर 2024 को जारी पत्र के अनुसार 2 पदों के स्थान पर 1 ही पद को भरे जाने के निर्देश दिए गए है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आर.के. जाम्बुलकर के अनुसार विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को जारी भर्ती विज्ञापन में वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ के 2 पद के स्थान पर 1 पद पड़ा जाये, 1 ही पद पर नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल में देखी जा सकती है।

जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 19 मार्च को: मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला स्तर पर शासकीय बाल देख-रेख संस्थाओं तथा किशोर न्याय बोर्ड/बाल कल्याण/बालक कल्याण समिति, चाईल्ड हेल्पलाईन यूनिट एवं रेल्वे स्टेशन पर चाईल्ड हेल्पलाईन डेस्क हेतु जारी रिक्त पदों के पद पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की विभागीय चयन समिति द्वारा स्कूटनी/परीक्षण के उपरांत आवेदकों की पात्र-अपात्र सूची दावा-आपत्ति जारी किये जाने हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 19 मार्च 2025 को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई है। समिति के सभी सदस्यों को उक्त बैठक में उपस्थिति हेतु अनुरोध किया गया है।

ःः000ःः

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button