छत्तीसगढ़फीचर्ड

होली की रात तीन सुने मकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 8.84 लाख रुपए का मशरूका बरामद

चोरी के मशरूका सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम बरामद…चोरी की वारदात में शातिर चोर सहित 01 अपचारी बालक गिरफ्तार…आरोपी के कब्जे से नगदी, सोने, चांदी के जेवरात सहित कुल जुमला 8 लाख 84 हजार रूपये बरामद घटना में प्रयुक्त लोहे का राड व गैती जप्त…

 

बालोद। होली त्यौहार के दूसरे दिन दिनांक 15.03.2025 को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 02 शिक्षक नगर बालोद में रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा 03 मकानो में घुस कर घर में रखे आलमारी से सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ले गया है कि सूचना पर एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी बालोद रविशकर पाण्डेय के द्वारा घटना स्थल पहुचकर घटना का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर उक्त चोरी के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया।

साथ हि घटना स्थल में डाग स्क्वाड को बुलाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में 1.अपराध क्रमांक 124/2025 धारा 305, 331(4),62 बीएनएस 2.अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 305, 331(4),62 बीएनएस 3.अपराध क्रमांक 126/2025 धारा 305, 331(4),62 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक एसआर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के संबध्ं में घटना स्थल पर लगे व आस पास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने दो संदिग्ध लोगो की जानकारी प्राप्त हुई।

जिसे टीम द्वारा चिन्हांकित किया गया जो नीरज धु्रवे के रूप में हुआ। आरोपी नीरज अपने कथन में बताया कि दिनांक 14/15.03.2025 की दरम्यिानी रात्री वह अपने नाबालिक मित्र के साथ शिक्षक नगर बालोद में गया और 03 सूने मकान में बाहर से गेट पर ताला लगा हुआ देख दोनो चोरी करने गैती, लोहे का राड से ताले को तोड कर घर में रखे सामान सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ले गये।

आरोपी नीरज धु्रवे पूर्व में बुढापारा के एक सूने मकान में भी चोरी करना कबूल किया है बालोद शहर में और भी कई चोरी की घटना में शामिल है इसकी जांच की जा रही है आरोपी की पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपी का नामः- 1. नीरज धु्रवे उर्फ टू पिता का नाम चतुर सिंह धु्रवे उम्र 26 वर्ष पता रोशन नगर वार्ड क्र 20 बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) 2. विधि से संघर्षरत बालक।

जप्त मशरूका-
1. अपराध क्रमांक 124/2025 धारा 305, 331(4),62 बीएनएस में चोर का प्रयास जप्ती गैती,लोहे का राड।
2. अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 305, 331(4),62 बीएनएस में 01 तोला सोने का गुलबंद,चांदी का पायल,बिछिया,नगदी रकम कुल जुमला 1 लाख 72 हजार।
3. अपराध क्रमांक 126/2025 धारा 305, 331(4),62 बीएनएस में 01 नग सोने का चैन, 01 सोना का गुलबंद,01 सोना का मांग टिका ,01 नग सोने का टाप्स, एक नग कान का, चांदी का करधन ,पायल चैन, कुल जुमला 8 लाख 84 हजार।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भूआर्य,सउनि पुनित वर्मा, बिहारी धु्रव, प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव,आरक्षक संजय सोनी, मोहन कोकिला, बनवाली साहू।

सायबर सेल- प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, आरक्षक भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता ,राहुल मनहरे, आकाश सोनी,पूरन देवांगन की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button