छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव का किया निरीक्षण, पुलिस जवानों की समस्या सुन कर निराकरण के दिये आश्वासन

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा दिनांक 29.10.2024 को रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में जनरल परेड का सलामी लिया गया तत्पश्चात परेड में शामिल पुलिस जवानों का टर्नआउट का निरीक्षण किया जिन अधिकारी कर्मचारियों का टर्नआउट साफ सुथरा व उच्चकोटि का पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को उनके द्वारा ईनाम दिया गया उसके बाद एमटी शाखा के वाहनों जेल वाहन, एंबुलेंस, पानी टैंकर एवं उपकरणों का निरीक्षण किया गया और वाहनों का रखरखाव, अग्निसम्यक यंत्र, टूल, पर्याप्त मेंटेनेंस हेतु निर्देशित किया गया।

रक्षित केन्द्र के आरमोर्री के आर्म्स एम्युनेशन को चेक किया गया साथ ही किट स्टोर शाखा में रखे माल एवं रजिस्टर चेक किये। डॉग स्कॉड द्वारा अपराधी की पता तलाश व पहचान करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

परेड़ के पश्चात् रक्षित केन्द्र में एसपी मोहित गर्ग द्वारा परंपरानुसार दरबार लगाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओ को सुना गया एवं उनके तुरंत निराकरण के आदेश दिये। तत्पश्चात रक्षित निरीक्षक कार्यालय एवं आसपास की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, रीडर-टू-एसपी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम सहित लगभग 102 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मिलित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button