दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

और आकर्षक होगा बड़े तरिया, कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए विस्तृत निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा नगर पालिका कुम्हारी में वृक्षारोपण हेतु विस्तृत निर्देश जारी किए गये है। इसके अंतर्गत कुम्हारी नेशनल हाईवे रोड्स के डिवाइडर ओर आकर्षक कोनोकार्पस बोगेनविलिया एवं रोड के दोनों ओर फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने हेतु मुख्य नगर पालिका को निर्देशित किया।

उन्होंने कुम्हारी कार्यालय से स्वामी आत्मानंद रोड में किये जा रहे वृक्षारोपण का अवलोकन किया। इसी कड़ी में कलेक्टर के द्वारा बड़े तरिया का भी अवलोकन किया गया।

आकर्षक बनाने हेतु ब्रेक डांस झूला एवं रिमोट वाली कार एवं जंपिंग जैक झूला बच्चों के लिए लगाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करे। इस दौरान वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, भिलाई चरोदा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, कुम्हारी सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button